Independence Day 2025: राज्यपाल और सीएम योगी ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, सभी से की ये अपील
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री का संदेश दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारित होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं। विधायकों के वेतन में भी वृद्धि की गई है जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस, देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का अवसर है।
मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश 15 अगस्त को प्रसारित होगा। यह संदेश दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर सुबह नौ बजे और आकाशवाणी लखनऊ पर रात 8 बजे सुना जा सकेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।