विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: यूपी में बारिश, धूप और गलन से द‍िखा मौसम का संगम, लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

Published: Sun, 12 Jan 2025 07:32 PM (IST)

रव‍िवार की सुबह हल्की बारिश के बाद धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के कारण शाम होते-होते गलन बढ़ गई। रविवार ...और पढ़ें

यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी।
यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में एक बार फि‍र मौसम का म‍िजाज बदल गया है। लखनऊ में रात से ही बादल छाए हुए थे। सुबह यहां घने बादलों के बीच बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश का स‍िलस‍िला जारी रहा। रविवार को लखनऊ में मौसम का एक संगम दिखा।

रव‍िवार की सुबह हल्की बारिश के बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण शाम होते-होते गलन बढ़ गई। रविवार को प्रदेश में कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि फतेहपुर 6.4 और अयोध्या 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

कल से मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम व‍िभाग ने सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांक‍ि लखनऊ समेत यूपी के कुछ जिलों में देर रात और सुबह घने कोहरे को लेकर चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जि‍लों में सुबह और रात में छाया रहेगा घना कोहरा

सोमवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह और देर शाम घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताब‍िक, अगले दो दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को म‍िलेगा। प्रदेश के कई जिलों में अत्यंत घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: ठंड के आक्रामण तेवर से कांपे मथुरावासी, बूंदाबांदी के बाद दिनभर बादलों में छिपा रहा सूरज

IMD ने इन जि‍लों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की

इसमें देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे कई जिले शामिल हैं। वहीं, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में घने कोहरे की संभावना है।

शहर- एक्यूआइ (वायु की गुणवत्ता सूचकांक)

लखनऊ 200
गोरखपुर 146
आगरा 114
कानपुर 112
मेरठ 89
प्रयागराज 84
मुरादाबाद 78

लेट रहीं कई ट्रेनें और फ्लाइट्स

आपको बता दें कि‍ लखनऊ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे और धुंध का असर विमान सेवाओं और ट्रेनों पर भी साफ देखने को म‍िल रहा है। उत्तर प्रदेश में ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इस कारण से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को भी 25 से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें: UP Weather: 14 तक जारी रहेगा सर्दी का स‍ितम, आज और कल लखनऊ समेत यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट