IAS-PCS Officers Transferred in UP : यूपी में आठ आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
IAS-PCS Officers Transferred in UP प्रतीक्षारत भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकाल निगम सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विशेष सचिव एवं निदेशक पर्यटन ईशा प्रिया को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का भी चार्ज दिया गया है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के बाद आठ आईएएस और 15 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। प्रमुख सचिव आलोक कुमार तृतीय को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि सात आईएएस अफसरों के कार्यस्थल में परिवर्तन किया गया है। आलोक कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन का कार्यभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार 30 जून को सेवानिवृत होंगे।
सचिव मुख्यमंत्री राकेश सिंह द्वितीय को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के पद पर तैनाती मिली है। विशेष सचिव गृह योगेश कुमार प्रभारी को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समिति, हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समिति से सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के पद पर तैनाती मिली है।
अनामिका सिंह को सचिव, महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग और महानिदेशक, पोषण मिशन को यूपी फारेस्ट और क्लाइमेट चेंज विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विशेष सचिव एवं निदेशक पर्यटन ईशा प्रिया को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का भी चार्ज दिया गया है। आलोक कुमार तृतीय को निदेशक हिन्दी संस्थान का भी चार्ज दिया गया है। एडीएम और एसडीएम स्तर के 15 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इन अधिकारियों को भी सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
15 पीसीएस अफसरों के तबादले की सूची
पीसीएस अफसर दीप्ति देव यादव को लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज बहादुर प्रथम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह जय प्रकाश और अजय कुमार राय को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल नियुक्त किया गया है। सहदेव कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गोरखपुर बनाया गया है।
इसी तरह दशरथ कुमार को उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, गजेंद्र कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या नियुक्त किया गया है। कल्पना जायसवाल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं बनाया गया है। रोशनी यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
वागीश कुमार शुक्ला को अपर जिलाधिकारी ( वि. रा.) सोनभद्र बनाया गया है। उपजिलाधिकारी गोंडा रहे भारत को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या नियुक्त किया गया है। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार व रमेश कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। कुलदीप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर नियुक्त किया गया है। इसी तरह मनी अरोरा को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।