Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Har Ghar Tiranga: इस बार स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में होगा कुछ नया, नदियों के घाटों पर की जाएगी ये व्यवस्था

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 07:10 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नदियों के घाटों पर झंडारोहण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। घाटों की सफाई आरती और दीपदान के साथ जल संरक्षण की शपथ ली जाएगी। छात्र अधिकारी और नागरिक तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    Hero Image
    ब्यूरो: स्वतंत्रता दिवस पर इस बार नदियों के घाटों पर भी होगा झंडारोहण

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की सभी नदियों के घाटों पर झंडारोहण होगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों और जिला गंगा समितियों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान घाटों की सफाई करके सजावट की जाएगी। मंत्रोच्चार के साथ नदियों की आरती, दीपदान और होगा। इस दौरान जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली जाएगी।

    नमामि गंगे परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए झंडारोहण और तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, छात्र-छात्राओं, गंगा प्रहरी, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा।

    इस मौके पर देशभक्ति गीत, कविताएं, नृत्य और नाटकों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गाथा जीवंत की जाएगी। बच्चों और युवाओं के लिए चित्रकला, निबंध लेखन और देशभक्ति प्रतियोगिताएं होंगी।इनकी वीडियो और फोटोग्राफ राज्य स्वच्छ गंगा मिशन को भेजी जाएगी। जिससे नई पीढ़ी को नदियों की महत्ता के बारे में बताया जा सके।

    स्वतंत्रता दिवस एक जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। इसमें देशभक्ति और नदी संरक्षण का संगम देखने को मिलेगा। घाटों पर लहराता तिरंगा, जयघोष और मां गंगा की आरती लोगों के हृदय में गर्व और प्रेरणा का संचार करेगी। -प्रभाष कुमार, मिशन निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन