Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Har Ghar Tiranga Abhyan : स्वयं सहायता समूहों से खरीदे जाएंगे हर घर तिरंगा अभियान के लिए 2.60 करोड़ ध्वज

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 01:47 PM (IST)

    Yogi Adityanath Government Har Ghar Tiranga Abhiyan तिरंगा खरीदे जाने का आदेश जारी किए जाने की जानकारी देते हुए पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने बताया है कि स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य उत्पादन इकाइयों के माध्यम से उत्पादित झंडों की खरीद का भुगतान विभाग करेगा। दो करोड़ तिरंगा विभाग द्वारा खरीदे जाने हैं।

    Hero Image
    हर घर तिरंगा अभियान के लिए 2.60 करोड़ ध्वज

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए 2.60 करोड़ तिरंगा खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ये झंडे शहरी व ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों से खरीदे जाएंगे। तिरंगा खरीद का प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट द्वारा स्वीकृत किए जाने के बाद शुक्रवार को विभागों ने तिरंगा खरीदे जाने का आदेश जारी किया। पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुदान से झंडे की खरीद पर 52 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। राज्य में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तिरंगा खरीदे जाने का आदेश जारी किए जाने की जानकारी देते हुए पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने बताया है कि स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य उत्पादन इकाइयों के माध्यम से उत्पादित झंडों की खरीद का भुगतान विभाग करेगा। दो करोड़ तिरंगा विभाग द्वारा खरीदे जाने हैं।

    जिसके लिए 40 करोड़ रुपये राज्य वित्त आयोग के अनुदान से खर्च किया जाएगा। पंचायती राज निदेशालय द्वारा तिरंगा खरीदे जाने की धनराशि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को उपलब्ध कराया जाएगा। नगर विकास विभाग शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों से खरीदेगा। ये झंडे घरों व दुकानों पर फहराने के लिए आम लोगों को दिए जाएंगे।

    जिसमें जनप्रतिनिधियों, छात्रों तथा नागरिक संगठनों का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के लिए 2.60 करोड़ तिरंगा खरीदे जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग द्वारा 40 करोड़ रुपये की लागत से दो करोड़ तिरंगा और नगर विकास विभाग द्वारा 12 करोड़ रुपये की लागत से 60 लाख तिरंगा खरीदे जा रहे हैं।