Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gochar 2025: आज वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेंगे गुरु बृहस्पति, पढ़िए राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव?

    Updated: Wed, 14 May 2025 07:55 AM (IST)

    सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति 14 मई को वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। आचार्य एसएस नागपाल के अनुसार गुरु अतिचारी होंगे और तीन बार राशि बदलेंगे। ज्योतिष में बृहस्पति को सुखों का कारक माना जाता है। गुरु के इस गोचर का मेष से मीन राशि तक के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। किसी को धन लाभ होगा तो किसी को व्यापार में नुकसान हो सकता है।

    Hero Image
    देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जागरण

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है। गुरु बृहस्पति वर्तमान में वृषभ राशि में विराजमान हैं। 14 मई को देवगुरु बृहस्पति रात्रि 11:20 बजे पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह किसी राशि में करीब 12-13 महीने संचार करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस बार गुरु अतिचारी होंगे जो सामान्य से अधिक गति से चलेंगे और तीन बार अपनी राशि बदलेंगे। गुरु के अतिचारी और वक्री होने की वजह से होगा 19 अक्टूबर को गुरु कर्क में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में ही ये ग्रह 12 नवंबर से वक्री हो जाएगा। वक्री रहते हुए ही ये ग्रह तीन दिसंबर को राशि बदलकर मिथुन में आ जाएगा। इस तरह से गुरु 2025 में तीन बार राशि बदलेंगे।

    बृहस्पति को सुखों का कारक माना जाता है। ज्योतिष में वृहस्पति धर्म, ज्ञान, शिक्षा, विवाह, संतान, सुख-सम्पत्ति का कारक ग्रह है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह की तीन विशेष दृष्टियां पांचवी, सातवीं, नवीं मानी गई है। ये जहां दृष्टि डालते है शुभ करते है।

    इसे भी पढ़ें- कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा इन विशेष मंत्रों का जप, खुलेंगे भाग्य के बंद दरवाजे

    बृहस्पति कर्क में उच्च के धनु और मीन उनकी स्वराशि है। अशुभ वृहस्पति की शांति के लिए गुरु ग्रह के मंत्रों का जप, गाय, मंदिर और गरु की सेवा और गुरु ग्रह की वस्तुओं का दान करना चाहिये। भगवान शिव, देवी दुर्गा और भगवान विष्णु की उपासना से भी ग्रहों के बुरे प्रभाव नहीं मिलते है।

    ग्रह गोचर। जागरण


    राशियों पर होगा प्रभाव

    • मेष- गुरु लाभकारी रहेगा। शुरुआती असफलताओं के बाद सफलता मिलेगी। समय अच्छा रहेगा। व्यापार शुरु होगा।
    • वृष- गुरु अनुकूल रहेगा। पहले से बेहतर स्थितियां रहेंगी। धन लाभ होगा और विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
    • मिथुन- वैवाहिक सुख मिलेगा, साझेदारी के कारोबार से फायदा होगा। गुरु धीरे-धीरे लाभ की स्थिति में ले आएगा। शत्रुओं पर नियंत्रण और सरकार से मदद दिलाने में मदद करेगा।
    • कर्क- गुरु कुछ दिक्कतें बढ़ा सकता है, दोपहर में जन्मे हैं, उनके लिए गुरु सुखद फल देने वाला रह सकता है। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे।
    • सिंह- गुरु लाभकारी रहेगा। अप्रत्याशित सफलताएं मिलेंगी। अतीत की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के साथ-साथ प्रतिष्ठा भी मिलेगी।
    • कन्या- गुरु व्यापार में लाभ और उन्नति दिलाएगा। परिवार में खुशियां आएंगी और वाहन की प्राप्ति होगी। कर्ज संबंधी समस्याओं को समाधान होगा
    • तुला- स्वास्थ्य में गुरु सुधार लाएगा और अटका हुआ धन वापस मिलेगा । प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक कार्यों और खर्च की संभावना है।

    इसे भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: सिंह को मिलेगा निवेश से लाभ, पढ़ें कर्क और कन्या का कैसा रहेगा आज का दिन

    • वृश्चिक- गुरु खर्च बढ़ाएगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। निर्माण कार्य करने वालों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। निवेश सोच-समझकर करें।
    • धनु- गुरु ग्रह नौकरी और व्यापार में प्रतिष्ठा के साथ धन भी दिलाएगा। विवाह का सुख मिलेगा। विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा। वाद विवाद से बचे ।
    • मकर- गुरु की वजह से दूसरों के प्रति रवैया सख्त हो सकता है। अपना व्यवहार नरम और सभ्य रखे संकटों से बचेंगे। शांति से काम लें।
    • कुंभ- गुरु के कारण नया जोश और उत्साह मिलेगा। योजना के अनुसार काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा।
    • मीन- गुरु धन हानि होने का संकेत दे रहा है। सावधान रहें, निवेश में जल्दबाजी न करें। अजनबियों पर भरोसा न करें, वर्ना हानि हो सकती है।