Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में मच्छरों से बचाव के लिए झीलों व तालाबों में डाली जा रही गंबुजिया मछलियां, सफाई अभियान के लिए बने आठ नोडल अधिकारी

    By Rafiya NazEdited By:
    Updated: Thu, 02 Sep 2021 04:57 PM (IST)

    मच्छर जनित बुखार के प्रकोप की रोकथाम को लेकर लखनऊ नगर निगम गम्बूजिया मछलियों की मदद ले रहा है। शीश महल तालाब मोतीझील राजभवन के तालाब समेत शहर के अन्य तालाबों में गम्बूजिया मछलियां डाली जा रही है।

    Hero Image
    लखनऊ में डेंगू के लार्वा से निपटने के लिए गंबुजिया मछलियों की मदद।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। मच्छर जनित बुखार के प्रकोप की रोकथाम को लेकर नगर निगम गम्बूजिया मछलियों की मदद ले रहा है। शीश महल, तालाब, मोतीझील, राजभवन के तालाब समेत शहर के अन्य तालाबों में गम्बूजिया मछलियां डाली जा रही है। इसी के साथ ही विशेष सफाई अभियान पर नजर रखने को आठ नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। बदलते मौसम के साथ ही बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम ने आठ टीम बनाई है। टीम को ऐसे इलाकों को चिंहित करना है, जहां बुखार के मामले आ रहे हैं। विशेष सफाई अभियान चालू कर दिया गया है। जलभराव क्षेत्रों में केमिकल का छिड़काव करने के साथ ही फागिंग कराई जा रही है। लार्वा का नाश करने के लिए तालाबों व झीलों में नगर निगम की तरफ से गम्बूजिया मछलियां डाली गई हैं। इन मछलियों का मुख्य भोजन लार्वा होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि विशेष सफाई अभियान की निगरानी के लिए आठ नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। बुधवार को मकबूलगंज, भेड़ी मंडी, हाता सुलेतान बेेग, मोतीझील, नई बस्ती, पांडेय का तालाब, रमपुरवा, चौधरीपुरवा, मडिय़ावं, महिबुल्लापुर, शंकर गांव, इंदलगंज, निशातगंज की सभी गलियों, रिसहानपुरवा, बेहननपुरवा,भीमनगर, गंगादीन खेड़ा, बराती खेड़ा, लकड़मंडी, बीबी गंज, हज्जी टोला, हातासूरज सिंह, वजीरबाग, पसंदबाग, लिबर्टी कॉलोनी, सर्वोदयनगर, तकरोही, मायावती कॉलोनी, भीमटोला, लौंगा खेड़ा, नटखेड़ा में सफाई और चूने का छिड़काव किया गया।

    नगर निगम के जोन सात में 18 को बुखार: नगर निगम के इंदिरानगर जोन सात कार्यालय में बुखार का प्रकोप है। यहां करीब 18 लोग बुखार से पीडि़त होने के कारण अवकाश पर चले गए हैं। इसमे कर अधीक्षक से लेकर निरीक्षक और अन्य कर्मी है। बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने आदेश जारी कर सभी से मास्क पहनने और बुखार के लक्षण दिखने पर कोरोना, डेंगू और अन्य बुखार से जुड़ी जांच कराने को कहा है। सहयोगियों में बुखार का प्रकोप होने की सूचना से कार्यालय में दहशत है और बुधवार को कार्यालय में सन्नाटा पसरा था।