Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में चार IPS अधिकारियों का तबादला, अभिषेक वर्मा अब राज्यपाल के ADC

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jan 2021 06:42 PM (IST)

    IPS Officers Transferred मंगलवार को चार आइपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें एसपी विजिलेंस के साथ राज्यपाल के एडीसी भी बदले गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के एडीसी डॉ. अभिषेक महाजन को एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश में चार आइपीएस अफसरों का तबादला किया है।

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को चार आइपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें एसपी विजिलेंस के साथ राज्यपाल के एडीसी भी बदले गए हैं।

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के एडीसी डॉ. अभिषेक महाजन को एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ शैलेश कुमार यादव का तबादला अब उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में इसी पद पर किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपर पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद अभिषेक वर्मा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का परिसहायक (एडीसी) बनाया गया है। राज्यपाल के एडीसी अभिषेक महाजन को हटाया गया है। उनकी जगह अभिषेक वर्मा को नियुक्ति दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहांपुर निपुण अग्रवाल को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है।