Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flood in UP : बाढ़ की चपेट में 17 जिलों के 402 गांव , सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत कार्यों के लिए उतारे 11 मंत्री

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 12:20 PM (IST)

    Flood in 17 Districts of UP राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश में 4015 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 493 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। अब तक 6536 खाद्यान्न पैकेट और 76632 लंच पैकेट बांटे गए हैं।

    Hero Image
    17 जिलों के 402 गांव बाढ़ की चपेट में, योगी ने राहत कार्यों के लिए उतारे 11 मंत्री

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : प्रदेश के 17 जिलों की 37 तहसीलें और 402 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने 11 मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उतार दिए हैं। मंत्री प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तक बाढ़ से प्रभावित 84,392 लोगों में से 47,906 लोगों तक सरकार ने सहायता पहुंचाई है। बाढ़ की चपेट में आने से 343 लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 327 लोगों को सहायता राशि दी जा चुकी है।

    प्रदेश में कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

    राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश में 4,015 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 493 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। अब तक 6,536 खाद्यान्न पैकेट और 76,632 लंच पैकेट बांटे गए हैं। 29 लंगर के जरिए पीड़ितों को भोजन की सुविधा दी जा रही है।

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित संक्रामक रोगों से बचाव के लिए 1,29,571 क्लोरीन टेबलेट और 37,089 ओआरएस पैकेट भी बांटे गए हैं। 905 बाढ़ शरणालय में 11,248 लोगों को रखा गया है। 2,759 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। साथ ही 500 कुंतल भूसा भी बांटा गया है।

    मंत्रियों ने किया निरीक्षण

    सीएम योगी के निर्देश पर 11 मंत्रियों की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के निरीक्षण के लिए पहुंच गई है। बलिया में आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन और हमीरपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मंत्री संजय गंगवार भी जालौन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे।

    मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इटावा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री बांटी। इसके अलावा नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को प्रयागराज, मीरजापुर व बांदा, स्वतंत्र देव सिंह और प्रतिभा शुक्ला को औरैया, रामकेश निषाद को हमीरपुर, जयवीर सिंह को आगरा, सुरेश खन्ना को वाराणसी, संजय निषाद को कानपुर देहात, अजीत पाल को फतेहपुर में राहत कार्यों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। सभी मंत्री क्षेत्र में रात्रि निवास भी करेंगे।