Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईयर फोन आपको कर रहें हैं बर्बाद, स्वास्थ्य विभाग ने उठाया जागरूकता का जिम्मा; यूपी में चलाएगा अभियान

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 10:10 AM (IST)

    ईयर फोन से तेज आवाज में संगीत सुनने के कारण श्रवण शक्ति कम हो रही है। इससे अलग कई अन्य भी नुकसान हैं । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लोगों को इसके दुष्प्रभाव से बचाने के लिए जागरूक करेगा । सभी जिलों में प्रशासन की मदद से अभियान शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर यह जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा ।

    Hero Image
    ईयर फोन में गाने सुनती लड़की। फोटो - फ्रीपिक

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ईयर फोन से तेज आवाज में संगीत सुनने के कारण श्रवण शक्ति कम हो रही है। सिर्फ यही नहीं, इसके प्रयोग से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसे में अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लोगों को इसके दुष्प्रभाव से बचाने के लिए जागरूक करेगा। सभी जिलों में प्रशासन की मदद से अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें ईएनटी विशेषज्ञों से भी मदद ली जाएगी। इंटरनेट, डिजिटल, टीवी व प्रिंट मीडिया की भी सहायता से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर यह अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर यह जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। प्रतिदिन अगर दो घंटे से अधिक ईयर फोन या हेड फोन का प्रयोग किया जा रहा है तो धीरे-धीरे इससे लोगों को नुकसान होता है।

    सुनने की क्षमता पर पड़ता है असर

    लंबे समय तक इसका अत्यधिक उपयोग किए जाने से अगर सुनने की क्षमता स्थायी रूप से खराब हो जाती है तो फिर वह श्रवण यंत्र या फिर काक्लियर इंप्लांट से भी ठीक नहीं होती। आनलाइन गेम खेलने वाले बच्चे भी तेज आवाज में सुनते हैं। आवश्यकता पड़ने पर 50 डेसिबल वाल्यूम सहित ईयर फोन या फिर हेड फोन जैसे व्यक्तिगत आडियो के उपकरणों का प्रयोग किए जाने के संबंध में लोगों का जागरूक किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें -

    क्या सांसद बनते ही बदल गए चंद्रशेखर के मुद्दे? Nagina MP ने किया क्लियर, हाथरस कांड पर भी दी प्रतिक्रिया