Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीजीपी सुलखान सिंह आज होंगे रिटायर, ओपी सिंह दौड़ में सबसे आगे

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 31 Dec 2017 03:10 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी की दौड़ में भावेश सिंह के साथ ही ओपी सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। ओपी सिंह को आज चेन्नई से अचानक लखनऊ बुलाया गया है।

    डीजीपी सुलखान सिंह आज होंगे रिटायर, ओपी सिंह दौड़ में सबसे आगे

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह आज रिटायर होंगे। उनका रिटायरमेंट तो तय है, लेकिन उनके उत्तराधिकारी के नाम पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी की दौड़ में भावेश सिंह के साथ ही ओपी सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। ओपी सिंह को आज चेन्नई से अचानक लखनऊ बुलाया गया है। डीजीपी की रेस में 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह का नाम अब सबसे आगे चल रहा है। सिंह को अचानक चेन्नई से लखनऊ बुलाया गया है। बिहार के मूल निवासी ओपी सिंह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं और वह डीजी सीआईएसएफ के पद पर तैनात हैं। माना जा रहा है कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भेंट करने के बाद आज ओपी सिंह प्रदेश के डीजीपी का कार्यभार संभाल सकते है। ओपी सिंह वरिष्ठता में सबसे लंबे कार्यकाल वाले सातवें नंबर पर हैं। उनका कार्यकाल ढाई वर्ष का होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे नंबर पर भवेश कुमार सिंह हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुडबुक में भी हैं। सरकार को ऐसे डीजीपी की तलाश भी है जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को संपन्न करा सके।

    डीजी फायर प्रवीन सिंह का नाम चल रहा है। डीजीपी सुलखान सिंह को सेवा विस्तार मिलने से पहले भी प्रवीन सिंह का नाम चर्चाओं में आ चुका है। डीजी फायर के पद पर तैनात प्रवीण का कार्यकाल जून 2018 तक है। 

    यह भी पढ़ें: डीजीपी सुलखान सिंह आज होंगे रिटायर, ओपी सिंह दौड़ में सबसे आगे

    सितंबर महीने में सुलखान सिंह को रिटायरमेंट मिला था, लेकिन शासन ने उनको तीन महीने का सेवा विस्तार दे दिया था। उनका सेवा विस्तार भी आज खत्म हो रहा है। उन्हें सेवा विस्तार मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

    यह भी पढ़ें: नारी निकेतन में छात्राओं ने कहा, रात को कमरे में बुलाता था मदरसा मैनेजर

    सरकार को ऐसे डीजीपी की तलाश भी है जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को संपन्न करा सके। डीजी इंटेलीजेंस भवेश कुमार को भी मौका मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वरिष्ठता श्रेणी में डीजी प्रवीण सिंह, गोपाल गुप्ता, रजनीकांत मिश्रा, हितेश चंद्र अवस्थी, अरुण कुमार के नाम डीजीपी की रेस में शामिल हैं।