'नहीं होने दिया जाएगा बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण', अजय राय बोले- धार्मिक स्थलों का स्वरूप बिगाड़ रही है भाजपा सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस वृंदावन में बांके बिहारी कारीडोर का निर्माण नहीं होने देगी। कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार प्रदेश के प्राचीन हिंदू धार्मिक स्थलों का स्वरूप बदलकर उन्हें पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित कर रही है।
-1750774619487.webp)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस वृंदावन में बांके बिहारी कारीडोर का निर्माण नहीं होने देगी। कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार प्रदेश के प्राचीन हिंदू धार्मिक स्थलों का स्वरूप बदलकर उन्हें पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित कर रही है।
काशी के बाद अब वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कर सरकार मंदिर को अपने अधीन करना चाहना चाहती है। कॉरिडोर निर्माण के नाम पर वृंदावन की कुंज गलियों व 285 मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मिस्र व वेनिस सहित कई शहर इस बात का उदाहरण हैं कि उन्होंने अपनी संस्कृति व सभ्यता के साथ समझौता नहीं किया, लेकिन राज्य सरकार को इसकी परवाह नहीं है। सरकार सभी हिंदू धार्मिक स्थलों पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं को बैठाना चाहती है।
अयोध्या में अधूरे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई और अब दोबारा प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, जो कभी नहीं होता है। वृंदावन के तीर्थ पुरोहित सोहनलाल मिश्रा ने कहा कि उनका परिवार और समाज 500 वर्षों से बांके बिहारी मंदिर के साथ जुड़ा है। कारीडोर बनाने के नाम पर जो अत्याचार औरंगजेब के समय में नहीं हुआ था, वह यह सरकार कर रही है। 285 परिवार मंदिर से जुड़े हैं, उनके घर तथा छोटे-छोटे मंदिर तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह गोरक्ष पीठ को उन्हें दे दें, इसके लिए वह चार गुणा कीमत देने को तैयार हैं। वृंदावन से आए दीपक पराशर ने कहा कि सरकार व्यवस्था बनाना नहीं बिगाड़ना चाहती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।