विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रीता बहुगुणा के दलबदल आजम की मुबारकबाद और कांग्रेस गद्दार बताया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 10:40 PM (IST)

आजम खां ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा ज्वाइन करने से कांग्रेसियों का धर्म निरपेक्षता का सच उजागर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा है कि रीता बहुगुणा जोशी के भारतीय जनता पार्टी में जाने से कांग्रेस का सांप्रदायिक चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने रीता बहुगुणा जोशी को भाजपा ज्वाइन करने पर मुबारकबाद भी दी। उल्लेखनीय है कि रीता बहुगुणा कांग्रेस नेता और प्रदेश विधानसभा सदस्य हैं।

रीता बहुगुणा जोशी ने भी छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल

आजम खां ने आज लखनऊ में जारी एक बयान में कहा कि रीता बहुगुणा के भाजपा ज्वाइन करने से कांग्रेसियों, खासकर खानदानी कांग्रेसियों का धर्म निरपेक्षता का सच प्रदेशवासियों के सामने उजागर हो गया है। दरअसल यह लोग केवल धर्म निरपेक्षता का चोला ओढ़े हैं। वास्तव में सब मूल रूप से घोर साम्प्रदायिक हैं।

पढ़ें- रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, खतरनाक होंगे उत्तर प्रदेश के चुनाव

आजम ने कहा कि कांग्रसियों का धर्म निरपेक्ष होने का दावा सरासर झूठ और बनावटी है। कांग्रेसी भी उतने ही सांप्रदायिक हैं जितनी भारतीय जनता पार्टी। इस घटना के मद्देनजर उन्होंने प्रदेशवासियों से सांप्रदायिक भाजपा तथा धर्म निरपेक्षता का मुखौटा लगाये कांग्रेसियों से सचेत रहने का आग्रह किया है।

पढ़ें- राहुल गांधी के घटिया बयान कारण छोड़ी कांग्रेस : रीता बहुगुणा

रीता बहुगुणा जोशी गद्दार : माथुर

विधानमंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा रीता बहुगुणा जोशी को उनकी क्षमता से ज्यादा सम्मान दिया गया। बहुगुणा परिवार के डीएनए में बगावत भरी है, रीता ने भी वही किया जो उनके अन्य परिवारीजन ने किया था। रीता गद्दार सिद्ध हुईं और जनता आगामी चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी, रीता के दलबदल से कांग्रेस मजबूत होगी। कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी और प्रदेश कम्युनिकेशन समिति के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने संयुक्त बयान जारी कर रीता के भाजपा में शामिल होने को राष्ट्रीय आदर्श व धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के प्रति विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि रीता ने सिद्ध कर दिया कि वह कितने ओछे विचार की स्वार्थी व महत्वाकांक्षी महिला हैं। अब उनकी देशभक्ति पर अंगुली उठने लगी है। उन्होंने दावा किया कि रीता जैसे लोगों के जाने से कांग्रेस पर कोई फरक नहीं पड़ेगा। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूती के साथ आगामी चुनाव में उतरकर विजय प्राप्त करेगी।