Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी में पछुआ बयार संग बढ़ी ठंड की मार, गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 07:47 AM (IST)

    गोरखपुर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पछुआ हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा। इन दिनों पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है और वहीं की बर्फीली ठंड पछुआ हवा पूर्वाेत्तर भारत तक पहुंचा रही है।

    Hero Image
    रात में तापमान गिरने से ठंड से परेशान लोग सिविल लाइन में कागज जलाकर अलाव तापते लोग। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मौसम साफ होने की वजह से ऊपरी वायुमंडल में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ गई है। वह 30 से 40 किलोमीटर प्रति तक पहुंच गई है। तेज रफ्तार से चल रही पछुआ ने पारे को न केवल गिरा दिया है बल्कि उसे सामान्य से काफी नीचे पहुंचा दिया है। हवा की तेज रफ्तार ने ठंड का अहसास भी बढ़ाया है। अहसास को रिकार्ड तापमान से दो डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंचाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक यही वायुमंडलीय परिस्थितियां अगले दो-तीन दिन तक बनी रहेंगी, ऐसे में पछुआ कर रफ्तार के साथ ठंड भी पूरे रौ में रहेगी। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाने जाएगा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रिकार्ड किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इन दिनों पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है और वहीं की बर्फीली ठंड पछुआ हवा पूर्वाेत्तर भारत तक पहुंचा रही है। पुरवा हवा के कमजोर पड़ने के चलते नमी न मिलने से गोरखपुर और आसपास का मौसम साफ हुआ है। ऐसे में शुष्क पछुआ हवा के तेज चलने का आधार तैयार हुआ है।

    इसे भी पढ़ें-अतुल के पिता बोले, अब प्रताड़ित किया तो राष्ट्रपति से मांगेंगे इच्छा मृत्यु

    उन्होंने बताया कि शनिवार का अधिकतम तापमान रिकार्ड तो 23.3 डिग्री सेल्सियस हुआ लेकिन तेज पछुआ हवा के चलते इसका अहसास 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास का हुआ। न्यूनतम तापमान को तो इस हवा ने 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया और दिसंबर के सामान्य न्यूनतम तापमान से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा दिया।

    17-18 के बाद अधिकतम तापमान भी गिरेगा

    मौसम विज्ञानी ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जो 17 से 18 दिसंबर तक सक्रिय होकर तिब्बत की ओर बढ़ेगा। उधर पछुआ हवा के कमजोर पड़ने पर नम पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में रात के साथ-साथ दिन की ठंड बढ़ जाएगी।

    बीते चार में से तीन दिन चली शीतलहर

    मौसम विभाग के मानक के अनुसार उस दिन को शीतलहर (कोल्ड वेव) का दिन करार दिया जाता है, जिस दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया जाता है। इस आधार पर बीते चार में से तीन दिन शीतलहर वाले रहे।

    इसे भी पढ़ें- ग्राम प्रधान के भाइयों ने स्कॉर्पियो से बुजुर्ग को मारी टक्कर, फिर पीटकर मार डाला

    बीते चार दिन में न्यूनतम तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस से)

    तिथि
    न्यूनतम तापमान
    सामान्य से कम
    14 दिसं. 04.8 5.9
    13 दिसं. 07.0 3.7
    12 दिसं. 05.4 5.3
    11 दिसं. 06.8 4.8