यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP: पीएम आवास योजना व सीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में CM योगी ने भेजे 1118.85 करोड़
UP News प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के खाते में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ...और पढ़ें

HighLights
- आवास योजना के सभी लाभार्थियों को मिलेगा स्वामित्व प्रमाण पत्र
- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की घोषणा
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सभी लाभार्थियों को सभी स्वामित्व प्रमाणपत्र दिया जाएगा। स्वामित्व प्रमाणपत्र के आधार पर भविष्य में लाभार्थी अपने आवास के आधार पर बैंक से ऋण की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के खाते में 1118.85 करोड़ रुपये की राशि आनलाइन भेजी।
मुख्यमंत्री आवास योजना के 80 हजार लाभार्थियों के खाते में 323.24 करोड़ रुपये की पहली किस्त और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के खाते में 795.61 करोड़ रुपये की राशि आनलाइन ट्रांसफर की गई। उपमुख्यमंत्री ने आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
इस मौके पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार, ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी सहित अन्य मौजूद थे।बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में अब तक 38.56 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।
