विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंटी डेमो कार हादसे में हुई दो की मौत पर CM योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिवारजन को बंधाया ढांढ़स; दो-दो लाख की मुआवजा घोषणा

Published: Sun, 25 Feb 2024 08:06 PM (GMT+05:30)

Road Accident अर्जुनगंज में मरी माता मंदिर के पास शनिवार शाम कुत्ते को बचाने में एंटी डेमो पुलिस वाहन (सूमो) ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया शोक

जागरण संवाददाता, लखनऊ।  Lucknow Breaking News: अर्जुनगंज में मरी माता मंदिर के पास शनिवार शाम हुए हादसे में घायल 14 वर्षीय प्रिया और 35 वर्षीय नीलम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 13 अन्य का इलाज चल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया।

रविवार सुबह गोमतीनगर के लोहिया चिकित्सा संस्थान और केजीएमयू पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजन का ढांढ़स बंधाया और दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने डाक्टरों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज कोई कमी न हो। खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि सबका बेहतर इलाज किया जा रहा है। सभी पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ है। उन्होंने तीमारदारों से कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या होती है तो वह अस्पताल प्रशासन को तुरंत बताएं।

कक्षा सात की छात्रा थी प्रिया

अर्जुनगंज के गयानंदपुरा निवासी संतोष की बेटी प्रिया निजी स्कूल में कक्षा-सात की छात्रा थी। वहीं नीलम अर्जुनगंज की रहने वाली थी। दोनों सब्जी खरीदने निकले थी, तभी हादसे का शिकार हो गईं। प्रिया के पिता संतोष ने सरकार से 50 लाख रुपये का मुआवजा, एक नौकरी और योजना के तहत आवास की मांग की है। वहीं नीलम के भाई राहुल ने उचित मुआवजा देने की मांग रखी है।

उधर, केजीएमयू ट्रामा सेंटर में दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के सिर पर चोट लगने से खून का जमाव हो गया है। इसके चलते उन दोनों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

ऐसे हुई थी दुर्घटना

अर्जुनगंज में मरी माता मंदिर के पास शनिवार शाम कुत्ते को बचाने में एंटी डेमो पुलिस वाहन (सूमो) अनियंत्रित होकर दो कारों से टकरा गया था। हादसे में छह पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए थे। जेसीपी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया था कि मरी माता मंदिर के पास कुत्ता अचानक इंटरसेप्टर के नीचे आ गया। इंटरसेप्टर ने पीछे की गाड़ी को अलर्ट किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण यह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो कारों से टकरा गया था।

यह भी पढ़ें-

सीएम योगी के काफिले की एंटी डेमो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत; छह पुलिसकर्मी समेत 12 घायल