विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोदी की गारंटी' पर जनता के 'विश्वास की मुहर', तीन राज्यों में BJP की 'विराट विजय'; CM योगी ने 'X' पर दी ये प्रतिक्रिया

By Abhishek PandeyEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 03 Dec 2023 04:20 PM (IST)

Election Results तीन राज्यों में भाजपा को जबरदस्त बहुमत मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने ...और पढ़ें

'मोदी की गारंटी' पर जनता के 'विश्वास की मुहर', तीन राज्यों में BJP की 'विराट विजय'
'मोदी की गारंटी' पर जनता के 'विश्वास की मुहर', तीन राज्यों में BJP की 'विराट विजय'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसढ़ तीनों राज्यों में भाजपा को जबरदस्त बहुमत मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है।

राजस्थान भाजपा को सीएम योगी ने बधाई देते हुए कहा- "वीरभूमि राजस्थान में बीजेपी की भारी मतों से विजय की समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं सम्मानित राजस्थान वासियों का अभिनंदन! यह ऐतिहासिक जीत मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व, लोक-कल्याणकारी विजन एवं नीतियों और समग्र विकास के संकल्प के प्रति राजस्थान के नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। 'आपणो अग्रणी राजस्थान' की चाह रखने वाले सभी राजस्थान वासियों को पुन: शुभकामनाएं!"

मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत को सीएम योगी ने विराट विजय बताते हुए कहा जनता ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार के कामों, सुरक्षा और सुशासन पर मुहर लगाई है।

सीएम योगी ने एक अन्य एक्स कर कहा- सेवा, सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय को समर्पित इस विजय के लिए छत्तीसगढ़ वासियों का हार्दिक अभिनंदन!

इसे भी पढ़ें: राजशाही का दबदबा कायम: रानी, राजकुमार और राजकुमारी को मिला जनता का साथ; कांग्रेस के टिकट पर उतरे राजा 'खाली हाथ'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।