Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हमारा संविधान हम भारतीयों के अधिकारों का करता है मार्गदर्शन', CM-राज्‍यपाल ने दी Republic Day की शुभकामनाएं

    By Jagran NewsEdited By: Vrinda Srivastava
    Updated: Sun, 26 Jan 2025 07:58 AM (IST)

    देश के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सहित तमाम विशिष्टजनों ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आनंदी बेन पटेल ने लोगों से अपील की है कि सभी एकता की संस्कृति को बनाए रखते हुए अपने संविधान निर्माताओं की आकांक्षाओं को पूर्ण करने का संकल्प लें और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें।

    Hero Image
    CM-राज्‍यपाल ने दी Republic Day की शुभकामनाएं।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आज पूरे देश में 76वां गणतंत्र द‍िवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सहित तमाम विशिष्टजनों ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान नेताओं ने देश सामाजिक, आर्थिक विकास और सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। यह दिवस हमें संविधान की ताकत और हमारे कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा देता है।

    लोगों से की अपील

    इसके अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लोगों से अपील की है कि सभी एकता की संस्कृति को बनाए रखते हुए अपने संविधान निर्माताओं की आकांक्षाओं को पूर्ण करने का संकल्प लें और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें।

    यह भी पढ़ें: 26 जनवरी से जुड़े ये रोचक किस्से नहीं जानते होंगे आप, परेड से जुड़ी यह जानकारी तो कर देगी हैरान

    सीएम याेगी ने कही ये बात

    वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी को गणतंत्र द‍िवस की शुभकामनाएं दीं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है।

    उन्‍होंने कहा क‍ि हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। ‘नेशन फर्स्ट’ को ध्यान में रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।

    उप मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारा संविधान दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता के मानवतावादी दर्शन के साथ आधुनिक विचारों से भी प्रेरित है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में कहा है कि हमें इस अवसर पर देश-प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों- दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।

    वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी प्रदेश वासियों को गणतंत्र द‍िवस की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने भी शुभकामना दी हैं। साथ ही कहा है कि हमारा गणतंत्र शक्तिशाली बना रहे एवं निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसरित हो।

    यह भी पढ़ें: Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन हिंदी में एवं 500 शब्दों का निबंध

    comedy show banner
    comedy show banner