Chandrayaan Related Memes: सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़, चंद्रयान की सफलता पर नेटिजेंस ने ऐसे मनाई खुशी
Chandrayaan 3 Memes- चंद्रयान सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरा तो जश्न का माहौल बन गया। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन साझा किए। नेटिजेंस ने मीम शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है जिन पर कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले। कुछ यूजर्स ने रूस के लूना-25 से रिलेटेड मीम्स शेयर किए हैं।

लखनऊ, जागरण ऑनलाइन डेस्क: भारत के ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद देश में जश्न का माहौल है। आज देश का हर नागरिक भारत की इस उपलब्धि से गौरवान्वित हो गया है।
चंद्रयान की सफल लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट पूरे देश ने देखा। चंद्रयान की लैंडिंग देखने वालों ने अपनी सांसें रोक कर रखी थी और जैसे ही शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरा तो जश्न का माहौल बन गया।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन साझा किए। नेटिजेंस ने मीम शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है, जिन पर कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले। कुछ यूजर्स ने रूस के लूना-25 से रिलेटेड मीम्स शेयर किए हैं।
देखिए कुछ मजेदार मीम्स-
एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर एक मीम पोस्ट किया, जिसमें चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद अमेरिका, पाकिस्तान, चीन और यूरोपियन संघ के रिएक्शन को 'थ्री इडियट' मूवी के सीन से रिलेट किया गया है। बता दें कि मीम्स केवल एक व्यंग्यात्मक सामग्री है, यह किसी भी रूप से आधिकारिक नहीं माना जाता है।
एक और यूजर ने यह तस्वीर साझा कि जिसमें यह दिखाने का प्रयास किया गया कि रूस ने विक्रम लैंडर को कॉल कर पूछा कि वह कहां है तो विक्रम लैंडर कहता है वह चांद पर पहुंच गया है। बता दें कि 'चांद पर है अपुन' डायलॉग वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स-2' से लिया गया है, जिसमें गायतोंडे के किरदार में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी यह डायलॉग बोलते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Vrushbh Darji के नाम के यूजर ने एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय लोग चंद्रयान-3 की लांचिंग देखते हुए। इसमें 'गोलमाल-3' के एक सीन से रिलेट किया गया है।
Vrushbh Darji का एक और मीम है, जिसमें चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाने की ओर इशारा करते है। इसमें 'मिर्जापुर' वेब सीरीज के किरदार मुन्ना भइया का डायलॉग दिखाया है।
यह भी पढ़ें:- Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने में यूपी के छोरे का अहम योगदान, इस सिस्टम को किया था डेवलप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।