Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, यूपी में काशी से लेकर ताजनगरी तक जश्न का माहौल
Chandrayaan 3 Landing भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी के साथ भारत पूरी दुनिया में चंद्रमा पर सफल ...और पढ़ें

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी के साथ भारत पूरी दुनिया में चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन गया है।
चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसी के साथ ही पूरे देश में खुशी का माहौल है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

आगरा के बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर कन्या विद्यालय में गूजे भारत माता की जय के जयकारे। इस सफलता के बाद बच्चियां कहती दिखीं कि अब चंदा मामा नहीं रहे दूर के। तालियां बजाकर और नारे लगाकर जताई अपनी खुशी। शिक्षिकाओं ने उन्हें साफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को विस्तार से बताया।

कौशांबी के प्राथमिक विद्यालय अमिरसा में बच्चों को चंद्रयान की लैंडिंग दिखाते व समझाते प्रधान प्रतिनिधि अनूप मिश्रा।

चंद्रयान के लिए चारों ओर उत्साह है। लोगों में उत्सुकता थी कि यान चंद्रमा पर कैसे नीचे उतरेगा, चंद्रयान 3 की टीवी व यू-ट्यूब पर लाइव देखने के बाद लोगों में काफी खुशी का माहौल है।
सीएम योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3। जय हिंद! योगी ने कहा, यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है। अभिनंदन!
'वसुधैव कुटुंबकम्' के पवित्र भाव के साथ आज की इस सफलता के लिए @isro के सभी वैज्ञानिकों और पूरे प्रदेश व देश वासियों को हृदय से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं!
जय हिंद!🇮🇳 pic.twitter.com/xHEo2AO0l7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 23, 2023

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।