विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफल लैंड‍िंग के बाद यूपी में जश्‍न का माहौल, CM योगी सह‍ित इन नेताओं ने दी बधाई

By Vinay SaxenaEdited By: Vinay Saxena
Published: Wed, 23 Aug 2023 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2023 06:15 PM (IST)

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद देशभर में जश्‍न का माहौल है। उत्तर प्रदेश के ...और पढ़ें

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद देशभर में जश्‍न का माहौल।
चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद देशभर में जश्‍न का माहौल।

लखनऊ, ऑनलाइन डेस्‍क। Chandrayaan 3 Moon Landing: चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद देशभर में जश्‍न का माहौल है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

सीएम योगी ने दी बधाई

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। उन्‍होंने कहा, वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।

 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3

ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई देते हुए कही ये बात

 

ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक्‍स (ट्वीट) करते हुए ल‍िखा, प्रधानमंत्री के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष प्रोग्राम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है! आज #ISRO का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक लैंड कर गया है। लैंड करते ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। इस ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई तथा हम सभी देशवासियों को गौरवान्वित कराने के लिए सभी वैज्ञानिकों तथा इस मिशन से जुड़ी संपूर्ण टीम का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

केशव मौर्य ने आगे ल‍िखा, #Chandrayaan3 मिशन की सफलता, विभिन्न क्षेत्रों में भारत के लिए नई राहें प्रशस्त करेगा। ये उपलब्धि महज विज्ञान, तकनीकी या दूसरे क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि 'स्पेस इकॉनोमी' के तौर पर भी देश को नए आयामों तक ले जाएगी। पुनः सभी को बधाई एवं अभिनंदन। जय हिंद, जय भारत।