Move to Jagran APP

Chandrayaan-2 लैंडिंग प्रक्रिया देखने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के ग्रुप फोटो कराकर बेहद खुश हैं राशि वर्मा

chandrayaan-2 लखनऊ की राशि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे आदर्श हैं। वह हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 03:54 PM (IST)
Chandrayaan-2 लैंडिंग प्रक्रिया देखने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के ग्रुप फोटो कराकर बेहद खुश हैं राशि वर्मा
Chandrayaan-2 लैंडिंग प्रक्रिया देखने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के ग्रुप फोटो कराकर बेहद खुश हैं राशि वर्मा

लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेंगलुरू में चंद्रयान-दो की लैंडिंग प्रक्रिया देखने को लखनऊ की राशि वर्मा बेहद अद्भुत अवसर मानती हैं। इस दौरान पीएम मोदी के साथ ग्रुप फोटो कराकर बहुत खुश हुई। इसके साथ ही राशि वर्मा पीएम मोदी के साथ बात न होने के कारण काफी मायूस भी हैं।

loksabha election banner

राशि इस दौरान इसरो मुख्यालय में शुक्रवार रात एक बजे से तीन बजे तक रुकी। राशि ने बताया पीएम मोदी ने उसका प्रणाम स्वीकार किया और फिर ग्रुप फोटो कराई। जो बाद में उसके मेल आईडी पर भेजी जाएगी। ग्रुप फोटो कराकर पीएम को इतने करीब से उसने देखा तो बहुत अच्छा महसूस कर रही है। 

इस दौरान पर चन्द्रयान की ढाई किमी पहले कनेक्टिविटी टूटने के कारण हाल में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। जिसके कारण पीएम बच्चों को टाइम नहीं दे सके और उसे भी मायूस होना पड़ा। तड़के तीन बजे वह इसरो से अपने गेस्ट हाउस लिए रवाना हुई। पांच बजे पहुंची। अब पिता के साथ एक रिश्तेदार के यंहा रुकी है। रविवार शाम 6:30 बजे उसकी लखनऊ के लिए फ्लाइट है। रात 9:50 बजे लखनऊ चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इसरो मुख्यालय में शुक्रवार देर रात चंद्रयान के लैंडर विक्रम की चंद्रमा पर लैंडिंग देखने पहुंची राजधानी की बेटी राशि वर्मा का सपना पूरा नहीं हुआ। विक्रम का संपर्क टूटने के बाद वहां मौजूद पीएम के साथ राशि का इंतजार भी लंबा हो गया, क्योंकि इसरो को अभी डाटा का विश्लेषण करना है। उन्होंने कहा कि पीएम से मिलना उनके लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण ही वह पीएम से मिल सकीं। पीएम मोदी उनके आदर्श हैं।

डीपीएस जानकीपुरम की छात्र राशि वर्मा लखनऊ एयरपोर्ट से पिता राजकुमार वर्मा के साथ बेंगलुरु के लिए सुबह फ्लाइट से करीब साढ़े आठ बजे रवाना हुईं। राशि के रवाना होने के बाद उनकी मां सीमा देवी जानकीपुरम स्थित घर लौट गईं। राजकुमार ने बताया कि वह बेटी के साथ बेंगलुरु स्थित अशोका गेस्ट हाउस दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचे। उन्होंने बताया कि देर रात बेटी को इसरो मुख्यालय से गाड़ी गेस्ट हाउस लेनी पहुंची। गाड़ी से बेटी इसरो के लिए रवाना हुई। जहां वह पीएम के साथ चंद्रयान-टू की लैंडिंग देखने के इरादे से पहुंची। वहीं, डीपीएस की प्रिंसिपल नीरू भास्कर और शिक्षक अंशुल गुप्ता ने बताया कि यह उनके और विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

 

बीरबल साहनी संस्थान के पूर्व वैज्ञानिक डॉ.सीएम नौटियाल ने बताया कि विक्रम साराभाई के जन्म शताब्दी वर्ष तथा इसरो एवं मानव के चंद्रमा पर अवतरण के स्वर्ण जयंती वर्ष में चंद्रयान-दो सर्वथा उपयुक्त है। सॉफ्ट लैंडिंग चुनौती अवश्य है लेकिन आशावान है। उत्कंठा से रोवर के चांद की सतह पर घूमने के समाचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि आठ साल वह खुद इसरो की संस्था में रहे हैं।

इस लिए वह तो अत्यधिक उत्साहित हैं। राजाजीपुरम की बेटी रितु करिधाल की मेहनत व मिशन डायरेक्टर के नेतृत्व में चंद्रयान टू की खुशी व्यापारियों ने भी मनाई। छह सितंबर को राजाजीपुरम ई ब्लॉक मार्केट में व्यापारियों ने लखनऊ के राजाजीपुरम की उपलब्धि मानते हुए शाम को एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुश मनाई। इस मौके पर राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सिराज खांन ने कहा कि हम व्यापारियों को नाज है कि हमारे राजाजीपुरम की बेटी चंद्रयान टू की मिशन डायरेक्टर है। इस मौके पर पिंकू आर्या, अजय राजपूत, सुनील श्रीवास्तव, राजेश, कृष्ण कुमार गुप्ता, कैफी, हिदायत, रियाज खांन, हामिद खान, वासिद अली, मोबिन, सैफ सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :Chadrayaan-2 सफलता के लिए वाराणसी में विशेष पूजन व अनुष्ठान का दौर

सॉफ्ट लैंडिंग का प्रबंध
इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला व यूपी एमेच्योर एस्ट्रॉनोमर्स क्लब द्वारा इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में चंद्रयान टू की सॉफ्ट लैंडिंग देखने का प्रबंध किया गया है। प्रोजेक्टर पर इस लैंडिंग को डीडी न्यूज के लिंक से इसे सीधा दिखाया जा सकेगा। साथ में एक टेलीस्कोप भी लगाया गया है। इसमें चांद और शनि ग्रह साफ साफ दिखाई दे रहे हैं। गांधी नक्षत्र शाला के सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि एक बजे लिंक काम करना शुरू करेगा, जो चंद्रयान टू की सजीव लैंडिंग का नजारा दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें :ISRO Chadrayaan-2 चांद की सतह पर काशी की छाप, सिंहशीर्ष का होगा निशान

बनवाई गई नई ड्रेस
चंद्रयान टू की लैंडिंग देखने के लिए इसरो मुख्यालय द्वारा राशि के लिए एक नई साइंटिफिक ड्रेस भी बनवाई गई। राशि ने वह ड्रेस पहनकर मुख्यालय में प्रवेश किया था।

 

पीएम से पूछा कैसे फिट रहते हैं आप
राशि ने बताया कि पीएम से मिलकर उन्होंने उनसे पूछा कि वह कैसे इतना सारा काम एक साथ करते हैं। इतनी व्यस्त जिंदगी में भी कैसे खुद को फिट रखते हैं। इन सवालों का पीएम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.