Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, राम मंदिर से लेकर इन देवी मंदिरों में लाखों भक्तों ने किए दर्शन

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 10:11 PM (IST)

    Ram Navami 2025 | Maa Durga Mandir | चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अयोध्या में नवरात्रि के दौरान 24 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। काशी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। प्रयागराज के आलोपी देवी मंदिर में साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

    Hero Image
    रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनज्वार। (तस्वीर जागरण)

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चैत्र नवरात्र में धार्मिक आस्था और अनुष्ठान की परिणति रामनवमी को हुई जब देवालयों में श्रद्धा का जनज्वार उमड़ा। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के उल्लास का चरम तो अयोध्या में दिखा, लेकिन साकेत बिहारी के प्राकट्योत्सव की आभा से प्रदेश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों की छटा निखरी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घंटा-घड़ियाल की गूंज और शंखध्वनि के बीच मंदिरों में श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अष्टमी और नवमी पर राजधानी लखनऊ, काशी, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, आगरा सहित सभी जिलों के देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, वाल्मीकि मंदिरों में मानस का अखंड पाठ भी हुआ।

    मंदिरों में किए गए थे विशेष इंतजाम

    इससे श्रद्धालुओं को विशेष आनंद की अनुभूति हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इन आयोजनों में सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं को धूप से परेशानी न हो, इसके लिए छांव की व्यवस्था और फर्श पर जूट मैटिंग कराई गई। आवागमन के लिए सिटी बस, ई-कार्ट के साथ मंदिरों में शुद्ध पेयजल, छाजन व स्वच्छता आदि का इंतजाम किया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में सुविधा का अनुभव हुआ।

    मंदिरों पर श्रद्धालुओं के इतनी अधिक संख्या को धार्मिक पर्यटन के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों को चैत्र नवरात्र में माता का बड़ा ‘आशीर्वाद’ मिला। अकेले मां विंध्यवासिनी मंदिर में ही आठ दिनों में 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

    काशी-प्रयागराज में भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे

    श्रीरामजन्मभूमि मंदिर अयोध्या, काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी, देवीपाटन मंदिर बलरामपुर, शाकुंभरी देवी मंदिर सहारनपुर, गोरखपुर के बुढ़िया माता व तरकुलहा देवी, प्रयागराज के अलोपी देवी मंदिर समेत प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धा का सैलाब उमड़ता रहा और लाखों श्रद्धालुओं की आमद हुई।

    अयोध्या: कनक भवन परिसर में प्रभु राम के जन्मोत्सव पर उल्लास प्रकट करते श्रद्धालु: जागरण

    नवरात्र में रामनगरी अयोध्या में 24 लाख, काशी में 10 लाख से अधिक भक्तों की आमद हुई। वहीं, अष्टमी और रामनवमी पर प्रयागराज के आलोपी देवी मंदिर में साढ़े तीन लाख, प्रयागराज के कल्याणी देवी शक्तिपीठ में सवा दो लाख व मां ललिता देवी मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

    वहीं, रामनवमी पर नैमिषारण्य, गोरखपुर, सहारनपुर और देवीपाटन के मंदिरों में एक-एक लाख से अधिक लोगों ने पूजा-अर्चना की। इनमें देवीपाटन के मां पाटेश्वरी देवी मंदिर पर नौ दिन में भक्तों की संख्या से 12 लाख से अधिक रही।

    खोजवां स्थित कश्मिरीगंज राम जानकी मंदिर में रामनवमी पर भक्तों पर पुष्प वर्षा करते श्रीमद्जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी डा. रामकमलाचार्य वेदांती महाराज । जागरण

    सीएम योगी ने कई मंदिरों में किए दर्शन

    गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र में कई जिलों के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। एक अप्रैल को बरेली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने नवाबगंज गोशाला में गोसेवा की। तीन अप्रैल को वाराणसी दौरे पर प्राचीन श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम व काल भैरव मंदिर में श्रद्धावनत हुए।

    मथुरा: कोसीकलां में नगर भ्रमण करतीं मां सिद्धिदात्री की झांकी। फोटो जागरण

    वहीं, चार व पांच अप्रैल को बलरामपुर के मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में देवी की आराधना की। पांच व छह अप्रैल को गोरखनाथ मंदिर में दर्शन व कन्या पूजन किया। 26 मार्च को आगरा के राजा की मंडी स्थित प्राचीन दरिया नाथ मंदिर और 27 मार्च को मां विंध्यवासिनी धाम में पूजा-अर्चना की।

    इसे भी पढ़ें- Ayodhya Ram Navami: रामलला ने अनवरत 16 घंटे भक्तों को दिए दर्शन, ढाई लाख श्रद्धालु आए; दिनभर उत्सवी रहा माहौल