Ram Navami 2025: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व की दी शुभकामनाएं, कही ये बात
Ram Navami 2-025 राम नवमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रामनवमी के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं शनिवार को प्रदेश भर में रामचरित मानस का अखंड पाठ आरंभ हो गया, जो रविवार को संपन्न होगा।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी, भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का पूजन भी सम्पन्न होता है। भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका संपूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शांति, शील और सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है।
त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है। प्रभु श्रीराम के चरित्र में पग-पग पर मर्यादा, त्याग, प्रेम और लोक व्यवहार के दर्शन होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेशों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का अवसर है। प्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण है कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या, यहीं पर है।
राज्यपाल ने भी दी बधाई
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उनके द्वारा स्थापित नैतिकता, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर उसे अपने आचरण में उतारना चाहिए। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना की है।
वहीं शनिवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर सभी जिलों में प्रमुख मंदिरों पर रामचरित मानस के पाठ की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने इसके लिए निर्देश दिए थे और आयोजन के के लिए जिला स्तर पर समितियां बनाई गई थीं। रामनवमी पर अयोध्या में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ इस अखंड पाठ की पूर्णाहुति होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।