Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    श्रावस्‍ती में महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला, आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर किन्नरों ने पुलिस चौकी पर काटा हंगामा

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 06:13 PM (IST)

    सोनवा क्षेत्र के लक्ष्मणनगर में दो महिलाओं के साथ हुए छेड़छाड़ के विरोध में किन्नरों ने लक्ष्मणनगर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। किन्नरों के रौद्र रूप ...और पढ़ें

    आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर किन्नरों ने पुलिस चौकी पर काटा हंगामा.

    श्रावस्ती, संवादसूत्र। सोनवा क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में दो महिलाओं के साथ हुए छेड़छाड़ के विरोध में किन्नरों ने लक्ष्मणनगर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। किन्नरों के रौद्र रूप को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस तत्कल आरोपित को पकड़ कर थाने पर ले आई तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्मणनगर निवासी कौशल कुमार 17 जुलाई की रात घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा था। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गया। इसके बाद 18 जुलाई की रात आरोपित दूसरे घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर वह दोबारा  भाग निकला। महिलाओं ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस मौन बनी रही।

    आरोपित पीड़ित परिवारों को धमकी दे रहा था। एक पीड़िता का किन्नरों से संबंध था। उसने बुधवार को इसकी सूचना किन्नरों को दी। किन्नर पुलिस चौकी पर पहुंच गए और आरोपित के विरुद्ध मुदकमा दर्ज करने व उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। किन्नरों का हंगामा देख पुलिस ने तत्काल आरोपित को पकड़ कर थाने भेज दिया। तब जाकर किन्नरों का गुस्सा शांत हुआ।

    खबर लिखे जाने किन्नर मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में डटे थे। सोनवा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर आज मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।