विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sultanpur News: भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी लापता, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Wed, 01 Nov 2023 09:58 AM (IST)

सुलतानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार सुबह लखनऊ इंदिरानगर के घर से अचानक गायब हो ...और पढ़ें

Sultanpur News: सुलतानपुर की लंभुआ सीट से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी लापता
Sultanpur News: सुलतानपुर की लंभुआ सीट से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी लापता

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुलतानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार सुबह लखनऊ इंदिरानगर के घर से अचानक गायब हो गईं। उनके बेटे ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी हैं।

डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में घर है। यहां उनकी 65 वर्षीय पत्नी पुष्पा वर्मा परिवार संग रहती हैं। मंगलवार सुबह छह बजे पुष्पा किसी को कुछ बताए बिना ही घर से कहीं चली गईं। काफी तलाशने पर भी उनका पता न चलने पर बेटे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार ने पिता को खबर दी।

बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी

इस बीच बेटे पंकज ने गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर में विधायक सीताराम वर्मा सुल्तानपुर से लखनऊ पहुंचे।विधायक ने डीसीपी से मिलकर पत्नी को तलाशने में मदद मांगी। डीसीपी ने गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस की टीमों को पुष्पा को तलाशने के लिए लगाया है।

सुबह नौ बजे अरविंदो पार्क चौकी के पास देखी गई थीं विधायक की पत्नी

डीसीपी ने बताया कि सुबह नौ बजे के आसपास पुष्पा इंदिरानगर स्थित अरविंदो पार्क चौकी के पास देखी गई थीं। पुलिस सीसी कैमरों और इंटरनेट मीडिया की मदद से उनकी तलाश में लगी है। पुष्पा वर्मा को भूलने की बीमारी है और उनका इलाज भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Caste Census Survey: यूपी में तेज होगी जातीय गणना की मांग, एक करोड़ लोगों के साइन करा Congress तेज करेगी अभियान

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: सुरंगों के बाद अब स्कूलों में आश्रय ले रहे फलस्तीनी; इजरायली हमले में अब तक 8525 की मौत