Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arvind Giri: विधायक अरविंद गिरि के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ तथा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताया शोक

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2022 10:21 AM (IST)

    CM Yogi Adityanath and UP Speaker Satish Mahana Sadden लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से पांच बार और लगातार चार बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद गिरि का मंगलवार को अपने क्षेत्र से लखनऊ आते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया।

    Hero Image
    CM Yogi Adityanath and UP Speaker Satish Mahana Sadden

    लखनऊ, जेएनएन। CM Yogi Adityanath and UP Speaker Satish Mahana Sadden: लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से सदस्य रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अरविंद गिरि (Arvind Giri) के मंगलवार को निधन पर चारों तरफ शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना (UP Speaker Satish Mahana) ने अरविंद गिरि के निधन पर शोक जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से पांच बार और लगातार चार बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद गिरि का मंगलवार को अपने क्षेत्र से लखनऊ आते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक श्री अरविंद गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा है कि लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। शांति।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने लखीमपुर खीरी जनपद के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरी के असामयिक निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि श्री गिरि के निधन से मैं बेहद दुखी हूं। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्री गिरी के निधन से लखीमपुर खीरी जिले सहित प्रदेश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है।

    राज्यपाल ने विधायक अरविंद गिरि के निधन पर दुःख व्यक्त किया

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधायक अरविंद गिरि के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।