Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makeup Tips: मेकअप शेयर करना खतरनाक हो सकता है, दूसरे की लिपिस्टक कर देगी बीमार, ब्यूटी एक्सपर्ट ने दिए टिप्स

    Updated: Sat, 23 Sep 2023 02:45 PM (IST)

    Makeup Tips Give In Meerut News In Hindi दिल्ली राेड स्थित सोनिका कांबोज मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिका कांबोज मेकअप शेयर करने से होने वाली बीमारी और समस्याओं की जानकारी दे रही हैं। उनका कहना है कि चेहरे पर प्रयोग किया जाने वाला मेकअप कभी भी शेयर न करें। इसका प्रयोग करना खतरनाक हो सकता है।

    Hero Image
    मेकअप शेयर करना हो सकता है खतरनाक

    जागरण संवाददाता, मेरठ: हर महिला चाहती है कि उसकी ड्रेसिंग टेबिल पर एक एक बढ़कर एक ब्रांडेड और महंगा कास्मेटिक हो। आखिर खूबसूरती का सवाल है। जिस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। मेकअप हर महिला के जीवन में अहम हिस्सा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सही मेकअप खूबसूरत तो बनाता ही है, आत्मविश्वास भी बढ़ा देता हैं। लेकिन कई बार न चाहते हुए भी शादी विवाह के आयोजन और पार्टी में महिलाओं को अपना मेकअप किसी न किसी से शेयर करना पड़ता है।

    आफिस में एक दूसरे की लिपिस्टिक शेयर करना पड़ेगा भारी

    यहां तक कि महिलाएं आफिस में भी एक दूसरे का काजल, ब्रश, मस्कारा और यहां तक कि लिपस्टिक तक शेयर कर लेती हैं। लेकिन कम ही ऐसी महिलाएं जो यह जानती हैंं कि ऐसा करना खतरनाक और बीमारी की वजह भी बन सकता है। यहां तक कि ऐसा करने से त्वचा संबंधी बीमारी भी हो सकती हैं। इसलिए कभी भी किसी से अपना मेकअप शेयर न करें।

    सोनिका कांबोज ने दी जानकारी

    लिपस्टिक को सीधा होंठों पर लगाया जाता है। ऐसे में अगर इसे किसी से शेयर किया जाए तो उसके स्किन के कीटाणु आपकी स्किन पर प्रभाव डाल सकते हैं। अगर किसी के होठों पर किसी भी तरह इंफेक्शन हुआ है तो आपको भी इंफेक्शन हो सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Vande Bharat Train: अब साढ़े चार घंटे में पहुंच जाएंगे आगरा से प्रयागराज, भगवा रंग में चलेगी आठ कोच की ट्रेन

    न लगाए किसी का काजल

    आंखें सबसे संवेदनशील होती हैं। ऐसे में काजल को कभी गलती से भी शेयर न करें। काजल शेयर करने का सीधा प्रभाव आखों पर पड़ सकता है। काजल के अलावा आइलाइनर भी कभी किसी का न लगाए।

    ये भी पढ़ेंः School Close In UP: कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, बरेली में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी

    ब्लश और हाईलाइटर लगाना भी है खतरनाक

    इन दोनों चीजों को चेहरे पर लगाया जाता है। इसलिए इन दोनों ही मेकअप किसी को न लगाना दें। किसी ने अगर सही से ब्रश साफ नहीं किया है, तो उसपर लगे कीटाणु आपके चेहरे को भी खराब कर सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner