विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train: अब साढ़े चार घंटे में पहुंच जाएंगे आगरा से प्रयागराज, भगवा रंग में चलेगी आठ कोच की ट्रेन

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 23 Sep 2023 12:26 PM (GMT+05:30)

Vande Bharat Train News In Hindi 447 किलोमीटर की दूरी तय करने में अभी पूरे दिन का समय किसी किसी ...और पढ़ें

Agra News: आगरा रेल मंडल की दूसरी ट्रेन वंदे भारत दिवाली से पहले चलेगी।
Agra News: आगरा रेल मंडल की दूसरी ट्रेन वंदे भारत दिवाली से पहले चलेगी।

HighLights

  1. भगवा रंग होगा आठ कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस काृ
  2. उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल में दूसरी होगी यह ट्रेन

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा से प्रयागराज का करीब 447 किलोमीटर का सफर जल्द ही साढ़े चार घंटे में तय होगा। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल से वंदे भारत एक्सप्रेस चलने जा रही है। रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा गया है।

उम्मीद है कि ट्रेन दीपावली से ठीक पहले चलने लगेगी। भगवा रंग की ट्रेन में आठ कोच होंगे। आगरा मंडल की यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। रेल मंत्रालय ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा और कम समय में सफर तय करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसके लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।

पहली ट्रेन आगरा रेल मंडल की चली थी भाेपाल से दिल्ली

आगरा रेल मंडल की पहली वंदे भारत एक अप्रैल 2023 को रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के मध्य चली थी। अब दूसरी ट्रेन चलने जा रही है। यह ट्रेन आगरा से प्रयागराज के मध्य चलेगी। 447 किमी की दूरी को तय करने में सामान्य ट्रेन सात से आठ घंटे तक का समय लेती हैं। जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को साढ़े चार घंटे में तय करेगी। आगरा से प्रयागराज के मध्य वंदे भारत का जल्द ट्रायल होगा।

ये भी पढ़ेंः School Close In UP: भारी बारिश के चलते बरेली में आठवीं तक के स्कूल बंद, कई जिलों में झमाझम बरसात का अलर्ट जारी

आगरा का रेल स्ट्राफ संचालन करेगा

ट्रेन का संचालन आगरा रेल मंडल का स्टाफ करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत आगरा कैंट से सुबह छह बजे चलेगी। सुबह 10.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। शाम पांच बजे प्रयागराज से चलकर रात 9.30 बजे आगरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में चार चेयरकार और चार एग्जीक्यूटिव क्लास होंगे।

ये भी पढ़ेंः Job Fair Meerut: बैंकिंग या फिर बीमा, बेटियों को मिलेगा नौकरी का मौका, चुनें मनपसंद करियर, जल्द कराएं पंजीकरण

किया जा सकता है विस्तार

वंदे भारत पहले चरण में आगरा से प्रयागराज के मध्य चलेगी। छह से आठ माह के बाद इस ट्रेन का विस्तार मथुरा तक होगा।

आगरा से प्रयागराज तक वंदे भारत के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। अनुमति मिलते ही अग्रिम कार्रवाई शुरू हो जाएगी। प्रभात रंजन, प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक, एनसीआर प्रयागराज