यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Azam Khan: जल निगम भर्ती घोटाले में भी बढ़ेगी आजम खान की मुश्किल, SSIT ने की थी मामले की जांच; पाए गए थे दोषी
Azam Khan सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म ...और पढ़ें

HighLights
- ईडी व आयकर भी कर रहा आजम व उनके कुनबे की जांच
- बहुचर्चित जल निगम भर्ती घोटाले की जांच में आजम दोषी पाए गए थे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उन पर जल निगम भर्ती घोटाले का मुकदमा भी भारी पड़ सकता है। इस बहुचर्चित मामले की जांच एसएसआइटी (राज्य विशेष जांच दल) ने की थी। सपा शासनकाल में हुए बहुचर्चित जल निगम भर्ती घोटाले की जांच में आजम दोषी पाए गए थे।
भर्तियों में अनियमितता बरतने के लगे गंभीर आरोप

जल निगम में सपा शासनकाल में 1300 पदों पर हुई भर्तियों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे थे। प्रदेश में वर्ष 2017 में भाजपा सरकार के गठन के बाद शासन ने पूरे मामले की जांच एसएसआइटी को सौंपी थी।
यह भी पढ़ें- Azam Khan: आजम खां की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बेटे के अलावा भाई और भतीजा भी है नामजद; जल्द आ सकता है फैसला
भर्ती में अनियमितता के साक्ष्य जुटाने के बाद एसएसआइटी ने 25 अप्रैल, 2018 को पूर्व मंत्री आजम खां, जलनिगम के तत्कालीन एमडी पीके आसूदानी, पूर्व मंत्री आजम के तत्कालीन ओएसडी सैय्यद आफाक अहमद समेत अन्य के विरुद्ध गबन, धोखाधड़ी, षड्यंत्र, साक्ष्य छिपाने व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
30 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।
इसके अलावा मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट में सरकारी धन डायवर्ट किए जाने के मामले में आयकर विभाग भी गहनता से छानबीन कर रहा है। आयकर 13 सितंबर को आजम खांं के आवास समेत उनके करीबियों के रामपुर, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर व गाजियाबाद के अलावा मध्य प्रदेश स्थित 30 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।
छापेमारी के दौरान मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े कई लोगों के ठिकानों को भी खंगाला गया था। इस मामले मेंं आजम के कई करीबी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है। ईडी भी आजम के विरुद्ध जौहर विश्वविद्यालय व आय से अधिक संपत्ति समेत तीन मामलों की जांच कर रहा है।
