विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100 दिन में यूपी में रेप और आपराधिक मामले बढ़े हैं: आजम खां

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 28 Jun 2017 10:20 AM (IST)

आजम खां ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री ने अपने 100 दिन का ब्योरा देते हुए सरकार की तारीफ की हो लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है।

100 दिन में यूपी में रेप और आपराधिक मामले बढ़े हैं: आजम खां
100 दिन में यूपी में रेप और आपराधिक मामले बढ़े हैं: आजम खां

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के 100 दिनों के कामकाज पर निशाना साधा है। आजम खां ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री ने अपने 100 दिन का ब्योरा देते हुए सरकार की तारीफ की हो लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा, '100 दिनों में उत्तर प्रदेश में लूट, रेप और हत्या समेत अन्य आपराधिक मामले बढ़े हैं।'

गौरतलब है कि मंगलवार को सीएम योगी ने अपने 100 दिनों को ब्योरा पेश किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार अपने काम से संतुष्ट है। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर काम करके दिखाया है। साथ ही सीएम योगी ने एंटी रोमियो दल के गठन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसके गठन के बाद से प्रदेश में महिलाएं सु​रक्षित महसूस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: कानपुर में पहले पिता को पीटा और फिर उसके सामने किया बेटी का अपहरण

विपक्ष ने साधा था निशाना: योगी के रिपोर्ट कार्ड पेश करने के बाद मंगलवार को विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। मायावती और कांग्रेस ने जहां योगी सरकार को झूठा करार दिया तो वहीं सपा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ और इलाहाबाद में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें: यूपी की सीमा को छूकर सुस्त पड़ी मानसून की चाल, उम्मीद बरकरार