विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी की सीमा को छूकर सुस्त पड़ी मानसून की चाल, उम्मीद बरकरार

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 10:54 AM (IST)

यूपी सीमा को छूकर मानसून की चाल सुस्त हो गई है। हालांकि बादलों की आवाजाही जारी है लेकिन बरसने वाले ...और पढ़ें

यूपी की सीमा को छूकर सुस्त पड़ी मानसून की चाल, उम्मीद बरकरार
यूपी की सीमा को छूकर सुस्त पड़ी मानसून की चाल, उम्मीद बरकरार

लखनऊ (जेएनएन) उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते करते मानसून की चाल सुस्त हो गई है। फिलहाल बादलों की आवाजाही जारी है लेकिन बरसने वाले बादल गायब हैं। बुधवार तक मानसून पहुंचने के आसार हैं। हालांकि सुस्त पड़े मानसून से इसकी उम्मीद कम कर दी है। मानसून आने के बबाद अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने की बात कही जा रही है। यही हाल रहा तो कुछ जिलों में प्री-मानसून बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी से एक-दो दिनों में निजात मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में जीएसटी का रास्ता साफ, कानून को कैबिनेट की मंजूरी

उप्र मौसम विभाग के अनुसार मानसून के बुधवार तक राजधानी पहुंच सकता है। इस वजह से 28 जून से 29 जून तक बारिश होने की संभावना है। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी के पार जाने की वजह से ही उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 29 जून तक भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। हालांकि मानसून ने यूपी के सोनभद्र जिले तक तीन दिन पहले ही दस्तक दे दी थी। इससे मानसून की सक्रियता सतत बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं मानसून सोनभद्र तक आकर ठिठक सा गया है। मीरजापुर, चंदौली और वाराणसी में मानसून के बादलों का आना जाना लगा है। बादल की आवाजाही तो पूरे प्रदेश में है लेकिन इससे उमस बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: विश्वास भरी योगी सरकार के उपलब्धि भरे 100 दिन के दावे

मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि परिस्थितियां अब अनुकूल हो रही हैं। मानसूनी बादलों की सक्रियता उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी और बारिश के हालात बनेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकांश जिलों में तल्ख धूप और गर्म हवाओं का पहरा है। बीते दिनों बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग बेहाल हैं। हवा रुकने पर दम घुटने जैसे हालात बन रहे हैं।