Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akhilesh Yadav से मिली अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता, कहा- पुलिस बना रही दबाव; फिर सपा प्रमुख BJP पर बरसे

    Updated: Wed, 18 Sep 2024 08:21 PM (IST)

    अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस केस वापस लेने का दबाव बना रही है। अखिलेश यादव ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। सपा ने भाजपा पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा- प्रदेश में लगातार दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं।

    Hero Image
    अखिलेश से मिली अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने बुधवार को लखनऊ आकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। पूर्व विधायक पवन पांडेय और महिला नेता लीलावती कुशवाहा के साथ आयी पीड़िता ने सपा प्रमुख को पूरी घटना बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस केस वापस लेने का दबाव बना रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव ने पीड़िता को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। सपा की ओर से कहा गया कि राम मंदिर में काम करने वाली पीड़िता से सत्ता संरक्षित अपराधियों ने दुष्कर्म किया है। मुख्यमंत्री अपराधियों को संरक्षण देना बंद करे और उनके विरुद्ध कार्रवाई करें।

    सपा प्रमुख ने भाजपा पर साधा निशाना

    पीड़िता से मुलाकात करने के बाद सपा प्रमुख ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में बच्चियों के साथ दुष्कर्म और पीड़ित परिवारों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदेश में लगातार दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं।

    पूरे देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही है। हिरासत में मौतों के मामलों में भी उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। उन्होंने फिर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीडीए को उत्पीड़न का शिकार बना रही है। किसान, नौजवान और पिछड़े, दलितों की खुशहाली भाजपा को सत्ता से बेदखल करके समाजवादी सरकार बनाने पर ही आएगी।

    लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को समाजवादी पार्टी ने जो सबक सिखाया, उससे उसकी बौखलाहट बढ़ गई है। उन्होंने जातीय जनगणना की मांग दोहराई जिससे सभी जातियों की उनकी संख्या के आधार पर समानुपातिक हिस्सेदारी मिल सके।

    ये भी पढ़ें - 

    बिजली का बिल ज्यादा आ रहा, 1912 पर नहीं मिल रहा कोई समाधान... अब आगे क्या? ये खबर करेगी हर कंफ्यूजन दूर