Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP: पक्षी व‍िहार से लापता हुआ आर‍िफ का दोस्‍त तो अख‍िलेश यादव बोले- भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 12:50 PM (IST)

    UP News आर‍िफ और सारस जुदा हुए तो सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव भाजपा सरकार पर हमलावर हो गए। अख‍िलेश ने कहा क‍ि भाजपा सरकार को फौरन सारस को ढूंढना चाह‍िए। नहीं तो सारी दुन‍िया के पक्षी प्रेमी आंदोलन करेंगे।

    Hero Image
    अखि‍लेश यादव ने सारस और आर‍िफ के साथ ली थी फोटो

    अमेठी, जेएनएन। राज्य पक्षी सारस के साथ दोस्ती की वजह से चर्चा में आए मंडखा निवासी मो. आरिफ का दोस्‍त पक्षी व‍िहार में 24 घंटे भी नहीं ट‍िक सका और लापता हो गया। सारस के लापता होने पर सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। अख‍िलेश ने कहा क‍ि भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अख‍िलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे

    सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने ट्वीट कर कहा क‍ि उप्र वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस’ अब लापता है। उप्र के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे। शर्मनाक!

    सारस के साथ अख‍िलेश यादव ने ली थी फोटो

    अखिलेश यादव पांच मार्च को जब अमेठी में सपा विधायक महाराजी देवी की बेटी के विवाह कार्यक्रम में शामिल हो आये तो वह भी मो. आरिफ और सारस की दोस्ती देखने के लिए मंडखा पहुंचे थे। अखिलेश ने वहां खींची गई एक तस्वीर अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सपा सरकार ने उप्र के राज्य पक्षी सारस के संरक्षण के लिए सारस प्रोटेक्शन सोसाइटी, सारस मित्र स्कीम, इंटरनेशनल सारस कंजर्वेशन वर्कशाप व इंटरनेशनल क्रेन फाउंडेशन के साथ करार जैसे उपाय किये थे। आज भी हम सारस संरक्षण में सहयोग करने वालों के साथ खड़े हैं लेकिन भाजपा सरकार नदारद है।

    आर‍िफ को खेत में जख्‍मी हालत में म‍िला था सारस

    मार्च 2022 में मंडखा निवासी मो. आरिफ के खेत में एक सारस पक्षी घायल अवस्था में मिला था। आरिफ के मुताबिक उसके पैर में चोट लगी थी। आरिफ उसकी मरहम पट्टी करते हैं। इसके बाद पक्षी उन्हीं के साथ रहने लगा। जहां आरिफ जाते वहीं जाता। साथ रहता, घूमता यहां तक कि आरिफ के साथ भोजन भी करता। फरवरी में आरिफ व सारस की दोस्ती खबर इंटरनेट मीडिया के जरिए सार्वजनिक हुई तो आरिफ के इंटरनेट मीडिया एकाउंट से सारस के साथ उनके रहने, घूमने की खबरें वायरल होने लगी।

    वन व‍िभाग ने पक्षी व‍िहार में छोड़ा था सारस 

    इसी बीच प्रभागीय वनाधिकारी अमेठी डीएन सिंह ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर सारस को उसके प्राकृतिक वास समसपुर पक्षी विहार में छोड़े जाने की अनुमति मांगी थी। जिस पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने प्रभागीय वनाधिकारी को सारस को सुरक्षात्मक उपाय के साथ समसपुर पक्षी विहार छोड़ने की अनुमति दे दी। सारस को पशुचिकित्सक के साथ एसडीओ रामवीर मिश्र व क्षेत्रीय वनाधिकारी ने पक्षी विहार में छोड़ा गया था। डीएफओ ने बताया था कि सारस को सुरक्षात्मक उपाय के साथ उसके प्राकृतिक वास स्थल पर छोड़ दिया गया है। पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।