Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IAS अनुराग श्रीवास्तव PM मोदी से हुए सम्मानित, जल जीवन मिशन में नवाचार के लिए मिला अवॉर्ड

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 07:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव (Anurag Shrivastava) को नमामि गंगे विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जल जीवन मिशन परियोजनाओं में सोलर पावर के अभिनव प्रयोग के लिए मिला। जल जीवन मिशन में उत्तर प्रदेश का योगदान सराहनीय है।

    Hero Image
    अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को मिला प्रधानमंत्री से सम्मान। (तस्वीर जागरण)

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में 17वें सिविल सर्वेंट दिवस के मौके पर नमामि गंगे विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत सरकार द्वारा इनोवेशन स्टेट की श्रेणी में वर्ष-2023 के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। 1992 बैच के आइएएस अफसर अनुराग को यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर के अभिनव प्रयोग के लिए दिया गया है। इस दौरान मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह को दिव्यांगों के लिए लाइब्रेरी बनाने और बहराइच डीएम मोनिका रानी को प्रशासनिक कार्यों के लिए पीएम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

    उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

    प्रदेश में जल जीवन मिशन की 80 प्रतिशत से अधिक परियोजनाएं सोलर पावर पर आधारित हैं। जल जीवन मिशन परियोजना में इतने बड़े पैमाने पर सोलर पॉवर का इस्तेमाल करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत यूपी में कुल 41,539 परियोजनाएं हैं, जिसमें से 33,157 में सोलर एनर्जी का उपयोग किया जा रहा है। जिससे रोजाना 900 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है।

    30 साल के दौरान इन परियोजनाओं का संचालन सौर ऊर्जा के जरिए होने से करीब एक लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। इससे करीब 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साइड का एमिशन प्रतिवर्ष कम होगा। यह पुरस्कार देश भर के उन चंद चुनिंदा आइएएस अफसरों को दिया जाता है, जो उत्कृष्ट कार्य करते हैं। इस पुरस्कार की शुरूआत भारत सरकार द्वारा असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए की गई है।

    इसे भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: एक ही खाते में पहुंचा 14 महिलाओं का पैसा, गड़बड़ी सामने आते ही प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन