विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: एक ही खाते में पहुंचा 14 महिलाओं का पैसा, गड़बड़ी सामने आते ही प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

By Deepak SahEdited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM (IST)

मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। बोआरीजोर प्रखंड की केंदुआ पंचायत के पुरुष लाभुक शहनवाज अंसारी के खाते ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पुरुष के खाते में आई 14 महिलाओं की सम्मान राशि
  2. सरकार के एक्शन है पूरे इलाके में मचा हड़कंप

संवाद सहयोगी, बोआरीजोर (गोड्डा)। मंईयां सम्मान की राशि लेने वाले बोआरीजोर प्रखंड की केंदुआ पंचायत के पुरुष लाभुक शहनवाज अंसारी से बीडीओ ने राशि की रिकवरी करा ली है।

बताया जाता है कि अक्टूबर माह 2024 में एक हजार रुपए उसके खाते में गया था। अन्य 14 महिलाओं की सम्मान राशि शहनवाज के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं हो पाया।

खाते में जांच के बाद पैसा वापस लिया गया

  • खाते की जांच के बाद बीडीओ मिथिलेश कुमार ने नाजिर रसीद के माध्यम से पैसा जमा करवा लिया। मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा को लेकर प्रशासन की ओर से प्रत्येक लाभुक का सत्यापन किया जा रहा है।
  • 'मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, पुरुष के खाते में 14 महिलाओं की सम्मान राशि' दिए जाने से संबंधित खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की पड़ताल शुरू हो गई है।
  • बीडीओ ने तत्काल आरोपित लाभुक शाहनवाज अंसारी के खाते में बीते अक्टूबर माह में एक हजार रुपये भेजे जाने की जांच के बाद आरोपित से राशि की रिकवरी करा ली है।

एक ही खाते में 14 आवेदन की भी जांच शुरू

बोआरीजोर प्रखंड की केंदुआ पंचायत के शाहनवाज अंसारी के गड़बड़झाला का मामला सामने आने के बाद प्रशासन की ओर अब एक ही खाते में 14 अन्य महिलाओं के आवेदन आनलाइन करने की विभागीय जांच शुरु हो गई है।

बता दें कि 18 से 49 वर्ष आयुवर्ग की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर माह से 2500 रुपये प्रति माह का लाभ दिया जा रहा है। जिले में उक्त योजना को लेकर गड़बड़झाला का मामला सामने आया। इमसें पुरुष लाभुक को मंईयां सम्मान की राशि दी गई।

आरोपित के एसबीआइ खाते में 14 अन्य महिला की सम्मान राशि के लिए आवेदन ऑनलाइन करने का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रखंड स्तर पर इसकी गहन पड़ताल शुरु हो गई है।

आरोपित युवक से राशि रिकवरी के बाद प्रशासन की ओर से इस बात की भी जांच कराई जा रही है कि किस परिस्थिति में शाहनवाज अंसारी के एसबीआई बैंक खाते में 14 अन्य महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना का आवेदन ऑनलाइन किया गया।

जिला स्तर पर पूरे मामले की जांच के लिए बोआरीजोर बीडीओ को निर्देशित किया गया है। इसमें पंचायत सचिव, मुखिया सहित प्रज्ञा केंद्र संचालक की भूमिका की भी जांच हो रही है।

बोआरीजोर प्रखंड की केंदुआ पंचायत में एक पुरुष लाभुक के खाते में अक्टूबर माह की मंईयां सम्मान राशि भेजी गई थी। आरोपित युवक से नाजीर रसीद के माध्यम से एक हजार रुपये लेकर सरकार के खाते में जमा करा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित शाहनवाज अंसारी के खाते में 14 अन्य महिलाओं के आवेदन भी आनलाइन किए गए थे लेकिन उनके खाते में राशि नहीं आई है।पूरे मामले की जांच के लिए लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है।- मिथिलेश कुमार सिंह, बीडीओ, बोआरीजोर

यह भी पढ़ें-

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में सामने आई एक और बड़ी गड़बड़ी, नए खुलासे से अधिकारी सन्न!

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, हेमंत सरकार लेने जा रही अहम फैसला