Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amrit Sarovar Yojana in UP: अमृत सरोवर के विकास में देश में पहले पायदान पर उत्तर प्रदेश

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 10:26 PM (IST)

    Amrit Sarovar Yojana in UP आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में शुरू किए गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश में 15415 अमृत सरोवर विकसित करने के लिए चयनित किए गए। इनमें 8343 सरोवरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

    Hero Image
    Amrit Sarovar Yojana in UP: दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश, तीसरे पर जम्मू-कश्मीर।

    Amrit Sarovar Yojana in UP: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। जल संरक्षण और संचयन के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत सरोवर योजना के उत्तर प्रदेश में सार्थक व सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश भर में पहले स्थान पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश व तीसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर है। मिशन अमृत सरोवर की अधिकृत वेबसाइट भी इसकी पुष्टि कर रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शुक्रवार को अपने ट्वीट में अमृत सरोवरों के निर्माण से बदल रही उत्तर प्रदेश की तस्वीर को साझा किया है।

    आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में शुरू किए गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश में 15415 अमृत सरोवर विकसित करने के लिए चयनित किए गए। इनमें 8343 सरोवरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। सभी अमृत सरोवरों के निकट जनोपयोगी कार्य भी कराए जा रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अमृत सरोवरों के विकास का उद्देश्य, जल संरक्षण एवं जल संचयन के साथ-साथ इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करना है। अमृत सरोवर आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होंगे।

    बता दें कि योजना की महत्ता को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सभी 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में, प्रति ग्राम पंचायत कम से कम दो अमृत सरोवरों (लगभग 1.20 लाख ) के विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

    आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर 7500 अमृत सरोवरों का विकास करते हुए वहां झंडारोहण करने का निर्णय लिया गया था। इसके सापेक्ष प्रदेश में 8288 अमृत सरोवरों के निकट झंडारोहण किया गया। लबालब पानी से भरे इन अमृत सरोवरों पर आजादी का जश्न मनाया गया और तिरंगे लहराए गए।

    इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी एवं इनके परिजन, शहीदों के परिजन, पद्म पुरस्कार विजेता अथवा ग्राम पंचायत के सबसे वृद्ध व्यक्ति द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

    Amrit Sarovar Yojana in UP: टाप टेन राज्य

    • राज्य : चयनित साइट : निर्माण कार्य पूर्ण
    • उत्तर प्रदेश : 15415 : 8343
    • मध्य प्रदेश : 5974 : 1566
    • जम्मू-कश्मीर : 3586 : 1383
    • राजस्थान : 5049 : 833
    • तमिलनाडु : 3739 : 799
    • गुजरात : 2776 : 742
    • बिहार : 3374 : 719
    • महाराष्ट्र : 3469 : 629
    • हिमाचल प्रदेश : 1457 : 615
    • कर्नाटक : 4703 : 589