विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

School Closed: यूपी के इस जिले में 23 जनवरी को भी बंद रहेंगे सभी निजी स्कूल, इस कारण लिया गया फैसला

Published: Mon, 22 Jan 2024 03:35 PM (GMT+05:30)

Lucknow School Closed सिटी मांटेंसरी स्कूल (सीएमएस) के संस्थापक और निजी विद्यालयों की शिक्षा को आगे बढ़ाने वाले डा. जगदीश ...और पढ़ें

यूपी के इस जिले में 23 जनवरी को भी बंद रहेंगे सभी निजी स्कूल, इस कारण लिया गया फैसला
यूपी के इस जिले में 23 जनवरी को भी बंद रहेंगे सभी निजी स्कूल, इस कारण लिया गया फैसला

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सिटी मांटेंसरी स्कूल (सीएमएस) के संस्थापक और निजी विद्यालयों की शिक्षा को आगे बढ़ाने वाले डा. जगदीश गांधी के निधन पर 23 जनवरी मंगलवार को शहर के सभी निजी विद्यालय बंद रहेंगे। सभी निजी विद्यालय अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।

अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि 23 जनवरी को सभी निजी विद्यालय, एंग्लो इंडियन स्कूल और मिशनरी स्कूल बंद रहेंगे। यह शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों की डा. जगदीश गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एंग्लो इंडियन स्कूलों के अध्यक्ष, स्ववितपोषित विद्यालय प्रबंधक महासभा, एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल के पदाधिकारियों के निर्णय के बाद यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कड़ाके की ठंड के कारण अब तक राजधानी लखनऊ के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। जबकि 21 तारीख को रविवार और 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। जगदीश गांधी के निधन के बाद शहर के सभी निजी विद्यालय बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: धूप खिलने से विमानों ने दी राहत, ट्रेनों का हाल अब भी बेहाल; नौ घंटे की देरी से पहुंची प्रयागराज एक्सप्रेस