विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj: धूप खिलने से विमानों ने दी राहत, ट्रेनों का हाल अब भी बेहाल; नौ घंटे की देरी से पहुंची प्रयागराज एक्सप्रेस

Published: Mon, 22 Jan 2024 03:30 PM (GMT+05:30)

संगम नगरी में दिल्ली की फ्लाइट जरूर कुछ देरी से आई लेकिन अन्य फ्लाइट समय पर पहुंची। यहां की विप ...और पढ़ें

धूप खिलने से विमानों ने दी राहत
धूप खिलने से विमानों ने दी राहत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रविवार को दिन में धूप खिली और दृश्यता बेहतर हुई तो विमानों का आवागमन भी आसानी से हो सका। प्रयागराज एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो की सभी 16 उड़ानों का आवागमन हुआ। कोई भी उड़ान रद्द नहीं हुई।

दिल्ली की फ्लाइट जरूर कुछ देरी से आई, लेकिन अन्य फ्लाइट समय पर पहुंची। एयरपोर्ट पर 1009 यात्रियों का आगमन हुआ, जबकि 932 ने उड़ान भरी। कई दिनों बाद एक दिन में 1941 यात्रियों का आवागमन हुआ। ट्रेनों का हाल रविवार को भी बेहाल रहा।

दिल्ली से सुबह आने वाली कोई भी ट्रेन समय पर प्रयागराज जंक्शन नहीं पहुंच सकी। आठ घंटे की यात्रा 20 से 22 घंटे में बदल गई।

संगम नगरी की विप ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस 8:30 घंटे देरी से अपराह्न 3:30 बजे प्रयागराज पहुंची। वहीं सुबह 6:30 बजे आने वाली हमसफर एक्सप्रेस लगभग 11:30 घंटा देरी से शाम पांच बजे प्रयागराज पहुंची। दिल्ली से आने वाली वंदे भारत चार घंटा देरी से दोपहर 12 की जगह शाम चार बजे जंक्शन आई।

यह भी पढ़ें-

UP Weather News: यूपी में सर्दी का डबल अटैक! आज अयोध्या का कैसा है मौसम, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट, घने कोहरे के साथ भीषण शीतलहर

Kanpur Weather Update: कोल्ड डे का असर, सर्दी के आगे हार गई धूप; 93 ट्रेनें आईं लेट, ठिठुरते रहे यात्री