विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: यूपी में सर्दी का डबल अटैक! आज अयोध्या का कैसा है मौसम, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट, घने कोहरे के साथ भीषण शीतलहर

Published: Mon, 22 Jan 2024 08:04 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2024 08:13 AM (IST)

अयोध्या पर सभी की नजर है। सुबह के समय तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राम मंदिर ...और पढ़ें

UP Weather News: फूलों से सजा राम मंदिर। तस्वीर ट्रस्ट
UP Weather News: फूलों से सजा राम मंदिर। तस्वीर ट्रस्ट

HighLights

  1. 22 से 24 जनवरी तक कोल्ड डे कंडीशन
  2. शीत लहर से कांप रही यूपी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ/आगरा/फिरोजाबाद/अयोध्या। उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। अयोध्या के लिए आज का दिन खास है। वहीं ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। लखनऊ से लेकर अयोध्या तक घने कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आज देश भर से वहां हजारों लोग एकत्रित हुए हैं। अयोध्या सहित यूपी के कई जिलों में आज कोल्ड डे की स्थिति है।

लखनऊ में कड़ाके की ठंड

राजधानी में मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी कोहरा रहेगा। पारा गिरने से दिन में गलन बरकरार रहेगी। दिन का तापमान 14 और रात में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ समेत गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी आदि जिलों में कोहरा रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी थी। उधर, अयोध्या में सोमवार को अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Read Also: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी; इस दिन बदलेगा मौसम

प्रदेश में सबसे ठंडा रहा आगरा, अभी रहेगी ठिठुरन

आगरा। शीत लहर से कांपते शहरवासियों को आगामी सप्ताह में राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक कोल्ड डे कंडीशन रहने का पूर्वानुमान जताया है। रविवार को आगरा प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर  दृश्यता शून्य रही। हाईवे पर कोहरे ने दृश्यता को प्रभावित किया, जिससे वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। खुले क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। सुबह रजाई छोड़ने का मन नहीं किया। लोग देर से उठे।

इससे पूर्व सीजन में 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 22 से 24 जनवरी तक कोल्ड डे कंडीशन रहेगी। गलन अधिक रहने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घना कोहरा छा सकता है।

फिरोजाबाद में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ

फिरोजाबाद। रविवार शाम से वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार सुबह दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन चालकों को तीन से चार फुट आगे का भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके चलते सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित है।