यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP weather Update: यूपी में मानसून दिखाएगा अपना असली रुप, गोरखपुर-बरेली सहित 65 जिलों में खूब बरसेंगे बादल, जून की कमी होगी पूरी
उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बुधवार तड़के से बारिश हो रही है। जिन शहरों में बारिश नहीं हो रही ...और पढ़ें

HighLights
- जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश के आसार
- गोरखपुर के आसपास के जिलों में मामूली कमजोर पड़ सकता है मानसून
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेशभर में झमाझम बारिश से लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। गोरखपुर समेत आसपास के कुछ जिलों के अलावा लगभग 65 जिलों में जुलाई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक रुक-रुककर बरसात होती रहेगी। इस दौरान दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने के पूर्वानुमान हैं। राजधानी में भी हो रही रिमझिम वर्षा से अधिकतम पारा में तेज गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में दिन का तापमान 32.3 डिग्री और रात का 27.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें-अनंत अंबानी के रिसेप्शन में रामनगर के हथकरघा से होगा बुनकारी का प्रदर्शन, मां कोकिला बेन के लिए बन रहा खास परिधान
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून अब पूरे प्रदेश तक पहुंच चुका है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक बादल छाने के साथ बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार और गुरुवार को 35 जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, लखनऊ समेत 60 से अधिक जिलों में गरच-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
