विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: 'मुंह से निकला रिपीट, मन में था...', अमित शाह के किस वाले बयान पर अखिलेश ने कसा तंज?

By Jagran NewsEdited By: Sakshi Gupta
Published: Fri, 04 Apr 2025 03:26 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर निशाना ...और पढ़ें

मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट: अखिलेश यादव। (तस्वीर जागरण)
मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट: अखिलेश यादव। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट:अखिलेश यादव
  2. सपा प्रमुख ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी पर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा में वार-पलटवार के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर इंटरनेट मीडिया एक्स पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा, ' मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट'। उन्होंने भाजपा में अध्यक्ष के चयन में हो रही देरी को लेकर भी तंज किया है।

वक्फ विधेयक पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने योगी को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की आशंकाओं और अध्यक्ष चयन में हो रही देरी को लेकर कटाक्ष किया था। उन्होंने पूछा था कि आप हमारे मुख्यमंत्री के बारे में कुछ कहेंगे, इस पर अमित शाह ने यह कहकर जवाब दिया था कि वह भी रिपीट होंगे।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

इसके आगे उन्होंने अध्यक्ष पर देरी वाले हमले पर पलटवार करते हुए सपा में परिवार के पांच लोगों द्वारा ही चुनाव किए जाने और अखिलेश यादव के 25 साल तक अध्यक्ष बने रहने की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को सपा प्रमुख ने एक्स पर ‘रिपीट-डिलीट’ वाली टिप्पणी की और अगले पोस्ट में लिखा कि ‘एक 'प्रमुख' एक 'मुख्य' को अगर संगी बनाकर शिक्षा के केंद्र में साथ ले जाएं तो '46 में 56' कहने वालों की अनूठी समझ- बूझ से विद्यार्थियों का और भी अधिक ज्ञानवर्धन होगा। साथ ही उनके दल का अध्यक्ष कौन बनेगा बहुत दिनों से लंबित इस विषय पर भी चर्चा करने का अवसर मिल जाएगा।’

इसे भी पढ़ें- Waqf Bill: 'वक्फ बिल जल्दबाजी में लाया गया, हम सहमत नहींं', मायावती बोलीं- बसपा मुस्लिमों के साथ है