यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अखिलेश का तंज और डिंपल की मुस्कुराहट देख गदगद हुआ सोशल मीडिया, लोकसभा में दोनों की केमेस्ट्री के कायल हुए लोग
अखिलेश यादव ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दे रहे थे। अखिलेश कहते हैं- हमें उम्मीद है किसी ...और पढ़ें

HighLights
- अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लोकसभा में केमेस्ट्री का वीडियो वायरल
- अखिलेश ने ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कसा था तंज
- अखिलेश की बात सुन मुस्कुरा उठी थीं डिंपल यादव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में सांसदों के भाषण, बयानबाजी तो अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन 18वीं लोकसभा की शुरुआत एक ऐसी तस्वीर से हुई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ये तस्वीर है अखिलेश और डिंपल की केमेस्ट्री की। सदन में अखिलेश का तंज और पीछे सीट पर बैठीं डिंपल यादव की मुस्कुराहट का सोशल मीडिया कायल हो गया। सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो वायरल हैं। यूजर्स सदन में पहुंची इस जोड़ी को जमकर पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में अखिलेश के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव दोनों ने ही चुनाव में जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद बने हैं, तो वहीं डिंपल यादव मैनपुरी सीट से चुनी गई हैं। दोनों पति-पत्नी एक साथ सदन पहुंचे हैं।
ओम बिरला को बधाई देते हुए कसा तंज
18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान बुधवार को अखिलेश यादव नवविर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई दे रहे थे। अपने संबोधन में में अखिलेश ने अपने मजाकिया अंदाज लोकसभा अध्यक्ष पर तंज कसा।
'आपके इशारे पर सदन चले, इसका उल्टा न हो'
अखिलेश कहते हैं, हम सबकी आपसे अपेक्षा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज दबाई न जाए और न ही निष्काषन जैसी कार्रवाई दोबारा सदन को ठेस पहुंचाए। आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है, लेकिन आपका अंकुश सत्ता पक्ष पर रहे। आपके इशारे पर सदन चले, इसका उल्टा न हो।''
यहां देखिए अखिलेश यादव का पूरा संबोधन...
अखिलेश ने अपनी बात भी कह दी और किसी को बुरा भी नहीं लगा..
मजाक-मजाक में जमकर सुनाया #Akhileshyadav pic.twitter.com/iIcplgiEh8
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) June 26, 2024
डिंपल यादव की मुस्कुराहट का कायल हुआ सोशल मीडिया
अखिलेश की ये बातें सुनते ही डिंपल उन्हें देखते हुए मुस्कुराने लगती हैं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अखिलेश और डिंपल की जोडी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अगर प्यार सच्चा है, तो प्यार कभी खत्म नहीं होता...।'' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा कि ईश्वर आप दोनों को ऐसे हंसाता रहे। एक यूजर ने लिखा, ''वो बने राजधानी और मैं देश बन जाऊं, कोई मिले डिंपल सी तो मैं भी अखिलेश बन जाऊं!''
