विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राजनीतिक दल नहीं गैंग है भाजपा, मुख्यमंत्री कार्यालय में हो रहे समझौते', अखि‍लेश ने क्‍यों कही ये बात?

Published: Mon, 15 Sep 2025 08:17 PM (IST)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बाराबंकी कौशांबी और गाजीपुर के मामलों में समझौते ...और पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- फाइल फोटो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- फाइल फोटो

HighLights

  1. सपा प्रमुख ने साधा निशाना, बोले-कानपुर मामले की जांच हुई तो खुल जाएगी पोल
  2. गोमती रिवर फ्रंट पर विश्वकर्मा प्रतिमा की स्थापाना और आउटसोर्सिंग खत्म करने का किया वादा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार कानून और संविधान से नहीं चल रही है। बाराबंकी प्रकरण, कौशांबी प्रकरण में समझौता हो गया। अब गाजीपुर के मामले में समझौता हो रहा है। भाजपा सरकार दबाव डालकर समझौता करा रही है। भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं गैंग है। जब मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री कार्यालय में समझौते हो रहे है तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। सपा प्रमुख ने अपनी सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने और गोमती रिवरफ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की सोने के सिंहासन सहित स्थापना का भी वादा किया।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि कानपुर के माफिया के मामले में आइपीएस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह बहुत बड़ा मामला है, यदि इसकी जांच हो जाए तो पूरी भाजपा की पोल खुल जाएगी। बेरोजगारी का जिक्र कर रहा कि समाजवादी सरकार बनने पर आउटसोर्स व्यवस्था पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के प्रश्न पर कहा कि इसका जवाब तो आंतकी हमले के पीड़ित देंगे। भाजपा अब उनको क्या मुंह दिखाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति को फेल बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म के सवाल पर कहा कि यह दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई है कि किसकी फिल्म ज्यादा चलेगी। मुख्यमंत्री जी नकलची सीएम है। केंद्र सरकार जो करती है, उसी की नकल करने लगते है। जिलों के अलग घोषणा पत्र के प्रश्न पर कहा कि भाजपा सरकार को मथुरा के विकास से मतलब नहीं, जहां चढ़ावा ज्यादा आता है, वहीं लूटने पहुंच जाते हैं।

हमारी पार्टी ने वहां के लिए अलग घोषणा पत्र बनाएगी। चुनाव की तैयारी चल रही है, इस बार जनता भाजपा को हटाकर सपा की सरकार बनाएगी। इससे पहले सपा मुखिया ने विश्वकर्मा समाज के नेताओं से मुलाकात की और कारीगर-हस्तशिल्पियों आदि के लिए विशेष योजना लागू करने का वादा किया।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में हरियाली का बनेगा नया रिकॉर्ड! अगले साल एक दिन में 37.50 करोड़ पौधरोपण की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।