Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vibhakar Shastri कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर भाजपा में हुए शाम‍िल, आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने तुरंत द‍िया ये र‍िएक्‍शन

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 01:31 PM (IST)

    Vibhakar Shastri News पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। व‍िभाकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्‍ट के जर‍िए अपने इस्तीफे का एलान किया था।

    Hero Image
    विभाकर शास्त्री के भाजपा में जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने खुशी जाह‍िर की है।

    ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री (Vibhakar Shastri) ने कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। विभाकर शास्त्री के भाजपा में जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने खुशी जाह‍िर की है। विभाकर शास्त्री ने सोशल मीड‍िया पर अपने इस्‍तीफे की जानकारी दी, ज‍िसके बाद आचार्य प्रमोद ने प्रत‍िक्र‍िया देते हुए कहा Well Done।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभाकर शास्त्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ''माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे जी! आदरणीय महोदय, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।" कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद विभाकर शास्त्री ने बुधवार को ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    कौन हैं व‍िभाकर शास्‍त्री?

    विभाकर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र हैं। व‍िभाकर ने कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें महज 24,688 वोट ही मिले। इसके बाद साल 1999 और फ‍िर 2009 में चुनावी मैदान में उतरे, लेक‍िन तीनों बार ही उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पीएम के पोते ने पार्टी को कहा अलविदा; BJP में हुए शामिल

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: 'क‍िसानों का शोषण करना ठीक नहीं', मायावती बोलीं- सख्‍ती के बजाए उनके बात करे सरकार