Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पीएम के पोते ने पार्टी को कहा अलविदा; BJP में हुए शामिल

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 01:15 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ग्रह ...और पढ़ें

    Hero Image
    लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे जी! आदरणीय महोदय, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है।

    भाजपा में हुए शामिल

    कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद विभाकर शास्त्री ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    पिता के विरासत को बचाने में हुए असफल 

    विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें महज 24,688 वोट ही मिले। इसके बाद साल 1999 में उन्होंने चुनाव लड़ा। इसके दस साल बाद 2009 में चुनावी मैदान में उतरे। तीनों बार उन्हें असफलता हासिल हुई। तीन बार प्रयास के बाद भी वह अपने पिता (हरिकृष्ण शास्त्री ) की विरासत को नहीं सहेज पाए।

    यह भी पढ़ें: MP Rajya Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश में भाजपा ने फिर चौंकाया, 'योगी' समेत इन चार नए चेहरे पर लगाया दांव