विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इन चार जिलों की मलिन बस्तियों की बदलेगी तस्वीर, बुनियादी सुविधाएं होंगी; 49 परियोजनाएं मंजूर

Published: Wed, 12 Mar 2025 06:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के चार जिलों की 49 मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ...और पढ़ें

चार जिलों की मलिन बस्तियों के विकास के लिए 10.35 करोड़ रुपये स्वीकृत। (तस्वीर जागरण)
चार जिलों की मलिन बस्तियों के विकास के लिए 10.35 करोड़ रुपये स्वीकृत। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. चार जिलों की मलिन बस्तियों के विकास के लिए 10.35 करोड़ रुपये स्वीकृत
  2. हमीरपुर, मथुरा, हाथरस और सहारनपुर में सीसी सड़क, जल निकासी कार्य होंगे मजबूत

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शहरों की मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार जिलों की 49 परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री नगर योजना के तहत हमीरपुर, मथुरा, हाथरस और सहारनपुर जिलों की मलिन बस्तियों के बुनियादी ढांचे का विकास 10.35 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इस धनराशि ने इन चार जिलों की मलिन बस्तियों बेहतर सड़क, नाली और जल निकासी सुविधाएं दी जाएंगी।

इन चार जिलों की मलिन बस्तियों का होगा विकास

सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के तहत नगर निगम मथुरा-वृंदावन, नगर पंचायत गोवर्धन, नगर पालिका परिषद राठ, नगर पंचायत सरला (हमीरपुर) और नगर पंचायत रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) सहित विभिन्न निकायों में सड़क और नाली निर्माण कार्य किए जाएंगे।

मथुरा-वृंदावन में विभिन्न वार्डों में गुलाबनगर, बाकलपुर, ईदगाहपुरा और गोपालपुर जैसे क्षेत्रों में सड़कों व जल निकासी व्यवस्था को सुधारने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह हाथरस और हमीरपुर में भी मोहल्लों व वार्डों में इंटरलाकिंग सड़कों और सीसी सड़कों का निर्माण होगा।

मलिन बस्तियों में जलभराव की समस्या होगी समाप्त

बस्तियों में बारिश से पहले ही जलभराव की समस्या समाप्त होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगर विकास विभाग ने निर्देश दिया है कि परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों और परियोजना अधिकारियों की होगी।

इसे भी पढ़ें- ODOP में शामिल होगा आगरा का 'पेठा', विदेशों में भी किया जाएगा एक्सपोर्ट, ये है सरकार का प्लान

ODOP में शामिल होगा आगरा का 'पेठा'

आपको बता दें कि प्रदेश में एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत उत्पादों की श्रृंखला को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी जिलों से नए उत्पादों को योजना में शामिल करने के लिए उत्पादों की जानकारी मंगा ली गई है।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन (एमएसएमई) विभाग ने इन उत्पादों को योजना में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इनमें आगरा का पेठा भी शामिल है।

2018 में सीएम योगी ने किया था शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर वर्ष 2018 में ओडीओपी योजना का शुभारम्भ किया था। प्रदेश के घरेलू व शिल्प उत्पादों की वैश्विक स्तर पर बिक्री बढ़ाने के लिए शुरू की गई योजना के तहत हर जिले से एक-एक उत्पाद को चिह्नित किया गया था।

इसे भी पढ़ें- UP BJP District Presidents: भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची पर सस्पेंस खत्म! 80 नाम होंगे घोषित, कब होगा एलान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।