विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: किसानों के सामने बदला लेने का मौका, मायावती ने कहा- बीजेपी सांसद की जमानत जब्त कराकर…

Published: Tue, 07 May 2024 06:20 PM (IST)

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यहां चुनावी जनसभा में भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने ...और पढ़ें

भाजपा सरकार में किसानों पर हुए अत्याचार, मौका है जब्त करा दें इनकी जमानत: मायावती।
भाजपा सरकार में किसानों पर हुए अत्याचार, मौका है जब्त करा दें इनकी जमानत: मायावती।

पूर्णेश वर्मा, लखीमपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यहां चुनावी जनसभा में भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार हुए हैं। भाजपा के लोगों ने किसानों के आंदोलन को कुचला है और उनके लोकसभा प्रत्याशी ने किसानों का शोषण किया है। अब सभी के सामने मौका है, बीजेपी सांसद की जमानत जब्त कराकर बदला लें।

बसपा के खीरी लोकसभा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा और धौरहरा लोकसभा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी के समर्थन में जीआईसी मैदान पर आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करने पार्टी सुप्रीमो मायावती तकरीबन डेढ़ बजे यहां पहुंचीं।

‘बसपा का किसी दल से गठबंधन नहीं’ 

मायावती ने संबोधन शुरू किया तो सबसे पहले उन्होंने मौजूद भारी भीड़ को बताया कि बसपा का भाजपा, कांग्रेस या अन्य किसी दल से गठबंधन नहीं है। बसपा अकेले लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने टिकट बंटवारे में सर्व समाज को उचित भागीदारी दी है। 

उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा या इनके सहयोगी दल, इनकी सरकारों में आम जनता के साथ छलावा किया गया है। ये सरकारें पूंजीवादियों का ही साथ देती हैं। कांग्रेस की तरह से भाजपा ने भी सरकारी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया है। 

हिंदुत्व की आड़ में जुल्म चरम पर…

मायावती ने कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान दुखी है। जब प्रदेश में बसपा की सरकार थी तो किसानों को खेती के सस्ते साधन उपलब्ध कराए गए और फसल का उचित मूल्य दिलाया गया। भाजपा सरकार में सर्व समाज का उत्थान नहीं हो सका है। वर्षों से अधूरा पड़ा आरक्षण का कोटा भी नहीं भरा गया। केंद्र व अन्य राज्यों में भाजपा की सरकार में मुस्लिमों पर हिंदुत्व की आड़ में जुल्म चरम पर पहुंच चुका है। आज गलत कृषि नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। गलत आर्थिक नीतियों से देश की अर्थ व्यवस्था बिगड़ी है। देश की सीमाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। 

मायावती ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बीजेपी, कांग्रेस व इनके सहयोगियों काे सत्ता में आने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस व समेत विरोधी पार्टियों के हवा-हवाई और प्रलोभन भरे चुनावी घोषणा पत्रों के बहकावे में बसपा के लोगों को नहीं आना है। उन्होंने कहा कि आज जो थोड़ी सी खाद्य सामग्री दी जा रही है, वह भाजपा अपनी जेब से नहीं दे रही, बल्कि जनता जो टैक्स दे रही है, उसी से दे रही है।

यह भी पढ़ें: UPPCL Latest Update: बिजली काटने पर अधिकारियों को देना होगा जवाब, ट्रांसफार्मर फुंका तो यूपीपीसीएल करेगा कार्रवाई