Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lakhimpur: दुधवा में चार बाघों की मौत के मामले में कार्रवाई, दो डिप्टी रेंजर और चार वन दरोगा ऑफिस अटैच

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 04:09 PM (IST)

    दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी रेंज के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी वीपी सिंह वन दरोगा जगदीश प्रसाद राणा उत्तर खीरी वन प्रभाग बफरजोन के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अनुज रंजन को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा द‍िया गया है।

    Hero Image
    दुधवा में 21 अप्रैल से नौ जून के बीच चार बाघों की मौत।

    पलियाकलां (लखीमपुर), संवाद सूत्र। लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में बाघों की मौत के मामले में कार्रवाई की गई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष ममता संजीव दूबे ने मैलानी रेंज दुधवा टाइगर रिजर्व व बफरजोन के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी और चार वन दरोगा को उनके पद से हटा दिया है। हटाए गए सभी कर्मियों को रेंज कार्य से पृथक करते हुए उनसे संबंधित प्रभागीय वनाधिकारी व उपनिदेशक दुधवा कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष ममता संजीव दूबे ने दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी रेंज के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी वीपी सिंह, वन दरोगा जगदीश प्रसाद राणा, उत्तर खीरी वन प्रभाग बफरजोन के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अनुज रंजन, वन दरोगा सोनू भारती, उत्तर खीरी वन प्रभाग बफरजोन के निघासन रेंज के वन दरोगा मुशीर अहमद व पुष्कर सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है।

    Tiger Death In Dudhwa: 50 दिनों में पांच बाघों की मौत, सबसे बड़ा सवाल- 10 दिनों में ही क्यों बढ़ इतना संघर्ष

    वीपी सिंह को भी क‍िया अटैच 

    इसके साथ ही वीपी सिंह व जगदीश प्रसाद राणा को दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जबकि, डिप्टी रेंजर अनुज रंजन व वन दरोगा सोनू भारती, मुशीर अहमद व पुष्कर सिंह को प्रभागीय वनाधिकारी उत्तर खीरी वन प्रभाग बफरजोन के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। सभी कर्मचारियों को आदेश भेजकर तत्काल अपना पद छोड़कर नई जगह पर पद ग्रहण कर योगदान आख्‍या देने को कहा गया है।

    चार बाघों की मौत के मामले की होनी है उच्‍चस्‍तरीय जांच   

    इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि 21 अप्रैल से नौ जून के बीच चार बाघों की हुई मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी है, इसलिए इन लोगों को हटाया जाना आवश्यक है, जिससे जांच सही ढंग से हो सके।