विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gola Gokarnanath By Election: कौन हैं अमन गिरि जिन्हें भाजपा ने दी पिता की विरासत संभालने की जिम्मेदारी

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 08 Oct 2022 01:22 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 08 Oct 2022 02:07 PM (GMT+05:30)

प्रदेश की अन्य पार्टियां भले ही अभी प्रत्याशी तलाश रही हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गोला गोकर्णनाथ सीट पर ...और पढ़ें

अरविंद गिरि को भाजपा ने दी पिता की विरासत संभालने की जिम्मेदारी।
अरविंद गिरि को भाजपा ने दी पिता की विरासत संभालने की जिम्मेदारी।

लखीमपुर, जागरण संवाददाता। गोलागोकर्णनाथ सीट से पांच बार के विधायक रहे अरविंद गिरि के निधन के बाद उनके 26 साल के बेटे अमन गिरि ने पिता की राजनीतिक विरासत संभाल ली है। भारतीय जनता पार्टी ने भी वहां होने जा रहे उपचुनाव में उनको टिकट देकर अपनी मुहर लगा दी है। अमन गिरि गोलागोकर्णनाथ क्षेत्र में धुआंधार जनसभाएं कर रहे हैं और जगह-जगह जाकर यह बता रहे हैं कि जिस तरह उनके पिता ने गोला क्षेत्र के लिए दिन रात एक कर दिया, जिस तरह उनके पिता ने इस क्षेत्र के हर व्यक्ति को अपना बेटा, भाई, अभिभावक माना और सेवा की, उसी तरह उसी जज्बे के साथ वह भी अब मैदान में उतर चुके हैं।

उनके जीवन से जुड़े कई तथ्य : अमन गिरि माता का नाम सुधा गिरि है। अमन का जन्म एक जून 1996 में हुआ था। उन्होंने बीबीए व एलएलबी आनर्स तक की पढ़ाई की है। उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। अभी उन पर अपनी दो बहनों की जिम्मेदारी है जो अभी अविवाहित हैं। उन्होंने 2022 के चुनाव में पिता अरविंद गिरि का चुनावी प्रबंधन संभाला था। उनके पिता अरविन्द गिरि वर्ष 1996, 2002, 2007 में हैदराबाद खीरी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। जबकि 2017 और 2022 में गोला गोकरन नाथ सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 

Gola Gokarnanath By Election: गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में BJP प्रत्याशी बने अरविंद गिरि के पुत्र अमन

पिता का सपना करेंगे पूरा : अपने पिता के पुराने व दिग्गज सिपहसालार के साथ अमन गिरि का चुनावी दौरा सुबह सात बजे से ही शुरू हो जाता है और वह रात होने तक जारी रहता है। पूरे दिन की दिनचर्या अमन गिरि के अंदर वही जोश उत्साह और उमंग देखी जा रही है जो उनके पिता अरविंद गिरि में दिखाई पड़ती थी। उनके कार्यकर्ता भी अमन को हाथों-हाथ ले रहे हैं। अमन जहां भी जा रहे हैं उनका जोरदार स्वागत हो रहा है।

गोला क्षेत्र की अगर समस्याओं की बात करें तो सबसे ज्यादा चिंता इस क्षेत्र में पड़ने वाले भीरा, बिजुआ, पड़रियातुला, दाउदपुर, सुंदरवल जैसे क्षेत्रों में बाढ़ व कटान की है। शारदा ने इस पूरे इलाके में भारी तबाही मचा रखी है। जिसको खत्म करने के लिए उनके पिता विधायक अरविंद गिरि एक बार नहीं दर्जनों बार धरने पर बैठे। कई बार तो उन्हें माैन व्रत भी डीएम के दफ्तर में आकर लेना पड़ा। अब अमन लोगों के दरवाजे पर जा रहे हैं लोगों का विश्वास व आशीर्वाद मांग रहे हैं। अमन कहते हैं कि गोला क्षेत्र की जनता से उनके पिता ने जो भी वायदे किए थे जो सपना देखा था उसे वह पूरा होने तक चैन नहीं लेंगे।

सपा के पूर्व विधायक विनय से है मुकाबला : गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी को इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। विनय 2012 में सपाई लहर में गोला सीट से सपा के टिकट पर विधायक बने थे। इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में वह 29294 मतों से भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि से चुनाव हार गए थे। उन पर सपा ने एक बार फिर से दांव लगाया है और वह भी अपने लिए गोला की जनता से समर्थन मांग रहे हैं।